नोएडा: 27 अप्रैल को है बेटियों की शादी, सिलेंडरों की थी कमी, DM मेधा रूपम ने रातों-रात ऐसे कराया इंतजाम

ग्रेटर नोएडा के खानपुर गांव में बेटियों की शादी के लिए 20 कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से परेशान एक पिता की मदद के लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम आगे आईं. पिता अनिल भाटी की लिखित शिकायत पर DM ने तुरंत एक्शन लिया और महज 24 घंटे में सिलेंडरों की व्यवस्था करा दी.

noida
noida

अरुण त्यागी

follow google news

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच देश में गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच जिन घरों में शादियां है वहां स्थिति और चिंताजनक है. ऐसा ही एक मामला नोएडा से सामने आया जहां एक पिता को बेटी की शादी के लिए सिलेंडर नहीं मिल रहे थे. परिवार तनाव में था. इसी बीच यह मामला जिलाधिकारी (DM) के पास पहुंचा तो प्रशासन की मुस्तैदी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर समस्या का हल निकाल दिया.

Read more!

क्या था पूरा मामला?

पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के खानपुर गांव का है. यहां के निवासी अनिल भाटी की बेटियों की शादी 27 अप्रैल को तय हुई है. शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं, लेकिन हलवाई के काम के लिए जरूरी 20 कमर्शियल गैस सिलेंडरों का इंतजाम नहीं हो पा रहा था. अनिल ने कई स्थानीय एजेंसियों के चक्कर काटे पर हर जगह से उन्हें निराशा ही हाथ लगी.

DM से लगाई मदद की गुहार

शादी की तारीख नजदीक आती देख अनिल भाटी ने गुरुवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम से मुलाकात की. उन्होंने लिखित रूप में अपनी समस्या बताते हुए कहा कि अगर गैस सिलेंडर नहीं मिले तो शादी के समारोह में बड़ी दिक्कत आ सकती है. मामला परिवार की बेटियों की शादी से जुड़ा था, इसलिए DM ने इसे गंभीरता से लिया और तुरंत संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए.

24 घंटे में मिली राहत

प्रशासनिक सक्रियता का असर यह हुआ कि शुक्रवार को ही अनिल भाटी को 20 कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध करा दिए गए. जिस समस्या के लिए वे दर-दर भटक रहे थे, वह एक दिन में सुलझ गई. सिलेंडर मिलते ही परिवार ने राहत की सांस ली. अनिल भाटी ने भावुक होते हुए जिलाधिकारी का आभार जताया और कहा कि अब उनकी बेटियों की शादी बिना किसी रुकावट के पूरी हो सकेगी.

    follow google news