Greater Noida: LLB छात्र साजन भाटी की हत्या का खौफनाक वीडियो आया सामने, इस छोटे से विवाद के कारण सरेआम गोलियों से भूना

शिवानी गोस्वामी

• 06:48 PM • 07 May 2026

ग्रेटर नोएडा में नाली के विवाद में एलएलबी छात्र साजन भाटी की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई, जिसका खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मुठभेड़ों में मुख्य आरोपी टिल्लू और वीर सिंह को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है.

ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा
Google CTA

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एलएलबी (LLB) के एक छात्र साजन भाटी की सरेआम बीच सड़क पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. इस वारदात का एक बेहद खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बदमाश छात्र को घेरकर गोलियां मारते हुए साफ नजर आ रहे हैं.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

घटना 5 मई की रात करीब 12:30 बजे की है. जानकारी के मुताबिक, साजन भाटी अपने एक दोस्त की शादी से घर वापस लौट रहा था. इसी दौरान बदमाशों ने उसे रास्ते में घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक सुनसान सड़क पर बदमाशों की गाड़ी आकर रुकती है, उसमें से कुछ लोग उतरते हैं और साजन को घेरकर करीब तीन गोलियां मार देते हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: दो दिन में दो एनकाउंटर

साजन भाटी हत्याकांड के बाद पुलिस एक्शन मोड में है. पुलिस ने अब तक इस मामले में दो अलग-अलग एनकाउंटर किए हैं:

  • 6 मई की सुबह: पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी 'टिल्लू' को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया.
  • 7 मई की सुबह: सूरजपुर इलाके में चेकिंग के दौरान एक और आरोपी वीर सिंह के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. जवाबी फायरिंग में वीर सिंह घायल हुआ, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं.

हत्या की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

पुलिस की शुरुआती जांच में जो बात सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है. बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी वारदात के पीछे कोई पुरानी रंजिश नहीं, बल्कि नाली और कूड़े को लेकर हुआ मामूली विवाद था. इसी विवाद के चलते बदमाशों ने छात्र की जान ले ली.

फिलहाल, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही सभी की गिरफ्तारी का दावा कर रही है. इस घटना ने एक बार फिर इलाके में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.