हापुड़: सुहागरात की रात 2 बजे नई दुल्हन ने किया ऐसा कांड, सुबह होती पति परिवार के साथ पहुंचा थाने, जानें पूरा मामला

देवेंद्र शर्मा

• 05:10 PM • 18 Aug 2026

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सुहागरात के अगले ही दिन नई नवेली दुल्हन घर से जेवर और नकदी समेटकर फरार हो गई. रामपुर के मंदिर में 1 लाख रुपये देकर हुई इस शादी के बाद दुल्हन ने पहले परिवार के बुजुर्गों के पैर छुए और फिर रात 2 बजे पूरा घर साफ कर दिया.

हापुड़ में सुहागरात के अगले ही दिन दुल्हन का बड़ा कांड
हापुड़ में सुहागरात के अगले ही दिन दुल्हन का बड़ा कांड
Google CTA

Hapur Looteri Dulhan: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक हैरान कर देने वाला 'लुटेरी दुल्हन' का मामला सामने आया है. यसहां एक नवविवाहिता सुहागरात के अगले ही दिन पूरे ससुराल को चूना लगाकर फरार हो गई. दुल्हन ने पहले तो बड़े ही आदर-सत्कार के साथ परिवार के बुजुर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया, लेकिन रात गहराते ही घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी समेटकर चंपत हो गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुल्हन तेज कदमों से भागती हुई नजर आ रही है.

Read more!

1 लाख रुपये देकर मंदिर में हुई थी शादी

पूरा मामला हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के लिसड़ी गांव का है. पीड़ित विनोद कुमार ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात रामपुर के एक मंदिर के पंडित से हुई थी. पंडित ने उसकी शादी एक लड़की से कराने की बात कही, जिसके बदले लड़की की मां को 1 लाख रुपये नगद दिए गए. इसके बाद रामपुर के एक मंदिर में दोनों की शादी संपन्न हुई. शादी के बाद विनोद अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर खुशी-खुशी अपने गांव लिसड़ी लौट आया.

पैर छूकर लिया आशीर्वाद, फिर रात में किया कांड

घर आने के बाद नई बहू का ढोल-नगाड़ों और आरती के साथ स्वागत किया गया. दुल्हन ने भी परिवार में सबके साथ घुलने-मिलने का नाटक किया और घर के बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि जिस बहू को वे सुखी जीवन का आशीर्वाद दे रहे हैं, वह चंद घंटों में पूरा घर साफ कर देगी. पहली रात बीतने के बाद दूसरी रात करीब 2 बजे जब परिवार के लोग सो रहे थे, तब दुल्हन चुपके से मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर सोने-चांदी के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई.

यह पढ़ें: 'मूड खराब कर दिया...' हनीमून पर दुल्हन को आ गए पीरियड्स तो पति ने की हैवानियत, होटल स्टाफ ने बचाई जान

सीसीटीवी फुटेज आया सामने, पुलिस जांच में जुटी

सुबह जब परिवार के लोगों की आंख खुली तो दुल्हन गायब थी. तलाश करने पर पता चला कि घर से जेवर और नगदी भी साफ हैं. इसके बाद पीड़ित विनोद तुरंत सिंभावली थाने पहुंचा और आपबीती सुनाते हुए शिकायत दर्ज कराई. इसी दौरान रास्ते में लगा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें दुल्हन तेज कदमों से भागती हुई दिख रही है. पीड़ित का आरोप है कि यह शादी के नाम पर ठगी करने वाला एक संगठित गिरोह है. फिलहाल सिंभावली पुलिस ने शिकायत के आधार पर शादी कराने वाले पंडित, दुल्हन और गिरोह से जुड़े लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.