Hardoi Telegram obscene video racket: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां साइबर पुलिस ने टेलीग्राम चैनलों के जरिए अश्लील वीडियो और फोटो बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी किशोर उम्र के लड़के-लड़कियों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री अलग-अलग ग्रुप्स में बेचकर मोटी कमाई कर रहा था. आरोपी की पहचान प्रयागराज निवासी विकास सिंह के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हरदोई साइबर थाना पुलिस को इस मामले में एक गुप्त इनपुट मिला था. जांच के दौरान पता चला कि विकास सिंह नाम का युवक टेलीग्राम और इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिगों से जुड़ी अश्लील फोटो और वीडियो बेच रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्वाट, सर्विलांस और एसओजी टीम को अलर्ट किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 294 और IT एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. इस जानकारी खुद हरदोई पुलिस ने अपने एक्स अकाउंट पर दी.
पूछताछ में हुए बड़े खुलासे
इस दौरान पुलिस को पूछताछ जो बातें पता चली इससे हड़कंप मच गया. पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर कई प्राइवेट ग्रुप और चैनल बनाए हुए थे. इन ग्रुप्स में वो अश्लील वीडियो और फोटो शेयर करता था. आरोपी इन चैनलों को सब्सक्रिप्शन बेस्ड मॉडल पर चलाता था यानी लोगों से पहले पैसे लिए जाते थे और फिर उन्हें ग्रुप में जोड़ा जाता था. पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने टेलीग्राम पर कुल 21 चैनल बनाए हुए थे. इनमें करीब 7 हजार सदस्य जुड़े हुए थे. पुलिस को इन चैनलों से लगभग 10 हजार अश्लील वीडियो और 40 हजार अश्लील फोटो मिल हैं.
बैक अकाउंट में मिले करोड़ों रुपये
पुलिस जांच में आरोपी के चार बैंक खातों की भी जानकारी मिली है. इन खातों में करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपये जमा पाए गए. पुलिस के मुताबिक आरोपी साल 2020 से इस अवैध कारोबार में एक्टिव था. फिलहाल साइबर पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
ADVERTISEMENT


