शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान पर जिम से निकलते ही भंयकर फायरिंग, हिल गया पूरा पश्चिमी यूपी!

शरद मलिक

27 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 27 2026 9:38 AM)

शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की जिम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर सरेराह हत्या कर दी. इस सनसनीखेज वारदात के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा किया, वहीं पुलिस ने 8 से अधिक टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है.

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
Google CTA

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मशहूर हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान (Satveer Singh) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना उस समय हुई जब अंकित शाम करीब 6:45 बजे जिम से बाहर निकलकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठने जा रहे थे. घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने उन पर करीब दो दर्जनों राउंड अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. 

Read more!

जिम से निकलते ही हमलावरों ने घेरा

चश्मदीदों और पुलिस के अनुसार, हमलावर पहले से ही वर्मा मार्केट स्थित जिम के बाहर इंतजार कर रहे थे. जैसे ही अंकित अपनी स्कॉर्पियो कार में बैठने लगे, बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. अंकित ने कार की को-ड्राइविंग सीट से अंदर भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने जबरन दरवाजा खोलकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. गाड़ी के अगले शीशे पर 3 गोलियां और अंकित के शरीर पर 5 गोलियां लगीं. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से पैदल ही फरार हो गए. 

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अंकित को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलते ही परिजनों और समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. 

अधिकारियों का जमावड़ा और 8 पुलिस टीमों का गठन

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी रेंज सहारनपुर, एसएसपी शामली, डीएम शामली सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया. 

पुलिस के अनुसार, इस वारदात को 3 से 4 अज्ञात हमलावरों ने अंजाम दिया है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने 8 से अधिक टीमें गठित की हैं, जिनमें से 4 पुलिस टीमों को दबिश देने के लिए हरियाणा भेजा गया है. इसके साथ ही हमलावरों की पहचान और सुराग जुटाने के लिए आसपास के सभी CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

चुनाव रंजिश समेत अन्य एंगल से जांच

अंकित बालियान (निवासी बंटी खेड़ा, थाना बाबरी, शामली) हरियाणवी संगीत और सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थे. पुलिस के अनुसार, वह आगामी जिला पंचायत चुनाव की तैयारी भी कर रहे थे [05:04]। इसलिए पुलिस राजनीतिक व चुनावी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें: UP Election: योगी के दांव पर अखिलेश का पलटवार! सपा मैनिफेस्टो में 'स्त्री समृद्धि सम्मान योजना', मिलेंगी ये सुविधाएं