5 हजार के लालच में युवक ने उतारा अपना अंडरवियर… फिर करने लगा ये शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो ये पता चला

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 5 हजार रुपये की शर्त जीतने के लिए एक युवक ने गांव में न्यूड होकर दौड़ लगा दी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने युवक समेत चार लोगों पर कार्रवाई की है.

हाथरस में युवक की शर्मनाक हरकत
हाथरस में युवक की शर्मनाक हरकत

राजेश सिंघल

follow google news

Hathras Boy Nude Running Case: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के चंदपा गांव में एक युवक ने कुछ पैसों की शर्त जीतने के चक्कर में अपनी मर्यादा ताक पर रख दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में युवक गांव की गलियों में बिना कपड़ों यानी न्यूड होकर दौड़ता नजर आ रहा है. मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई तो उसने तुरंत कार्रवाई करते हुए शर्त लगाने वाले और युवक समेत चार लोगों का चालान कर दिया.

Read more!

यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ लोग युवक को कपड़े उतारने के लिए लगातार उकसा रहे थे और पैसों की बात कर रहे थे. पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की अभद्रता स्वीकार नहीं की जाएगी.

5 हजार रुपये के लिए युवक ने उतारे कपड़े

बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना सिर्फ 5 हजार रुपये की एक शर्त की वजह से हुआ. दरअलस, गांव के कुछ लोगों ने युवक से शर्त लगाई कि अगर वो बिना कपड़े पहने पूरे गांव में दौड़ लगाएगा तो उसे ईनाम के तौर पर 5 हजार रुपये दिए जाएंगे.  इसी लालच के चक्कर में आकर युवक ने अपने कपड़े उतारे और गांव की गलियों में दौड़ लगाने लगा.

महिलाओं के सामने युवक की शर्मनाक हरकत

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक गली में युवक ने अपनी बनयान और अंडरवियर उतार रहा है. इस दौरान उसके आसपास 5 से 8 युवक भी हैं, जो उसे कपड़े उतारने के लिए उकसा रहे है. इस दौरान एक युवक इस घटना की वीडियो बना रहा है. इसके एक युवक अपने पूरे कपड़े उतारकर गली से दौड़ लगाने लगता है. इस दौरान वो एक महिला और एक बुर्जग के सामने से होकर निकल रहा है. युवक की इस हरकत से गांव के लोगों में गुस्से में आ गए. 

उकसाने वाले लोगों पर भी पुलिस का एक्शन

इस बीच घटना की जानकारी चंदपा कोतवाली पुलिस को हुई तो वो एक्टिव हो गई. पुलिस ने मामले की जांच की और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की. पुलिस के मुताबिक, नग्न होकर घूमने वाले युवक के साथ-साथ उसे उकसाने वाले तीन अन्य लोगों को भी पकड़ा लिया. इन सभी पर एक्शन लेते हुए इनका शांति भंग करने की धाराओं में चालान काट दिया है.

पुलिस ने इस मामले में कुल चार लोगों पर कार्रवाई की है. गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम दीपक उर्फ अमर कुमार, देवकुमार उर्फ राज, कृष्ण गोपाल और कलुआ उर्फ सुरजीत बताए गए हैं. ये सभी आरोपी चंदपा गांव के ही रहने वाले हैं. पुलिस का कहना है कि समाज में गंदगी फैलाने और शांति भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें:

    follow google news