पति नहीं प्रेमी चाहिए... हाथरस में 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ कर शादी शुदा महिला ने रख दी ये डिमांड, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान

हाथरस में एक विवाहित महिला प्रेमी से शादी करने की जिद में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. इसके बाद 3 घंटे तक हंगामा चलता रहा. लोग उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहें.

हाथरस न्यूज
हाथरस न्यूज

गौरांशी श्रीवास्तव

follow google news

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में प्यार, शादी और जिद का एक ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जिसे देखकर गांव वाले और पुलिस प्रशासन दंग रह गए. यहां एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी से शादी करने की मांग को लेकर 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. करीब 3 घंटे तक चले इस हंगामे के बाद जब प्रेमी खुद उसे समझाने आया, तब जाकर महिला नीचे उतरी.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

यह सनसनीखेज मामला हाथरस के शासनी क्षेत्र के लुटसान गांव का है. जानकारी के मुताबिक, पूजा नाम की महिला की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ गांव वरवाना के यशपाल से हुई थी. शादी के सात फेरे तो हो गए, लेकिन पूजा का दिल अपने प्रेमी जयप्रकाश के पास ही अटका रहा. वह अपने पति के साथ खुश नहीं थी और लगातार प्रेमी से शादी करने की जिद कर रही थी.

टावर पर चढ़कर दी जान देने की धमकी

जब परिवार वालों ने उसकी बात नहीं मानी, तो पूजा ने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया. वह ससुराल से मायके आई और सीधे गांव में स्थित एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गई. टावर की ऊंचाई करीब 100 फीट थी. ऊपर चढ़कर उसने ऐलान कर दिया कि अगर उसकी शादी प्रेमी जयप्रकाश से नहीं कराई गई, तो वह नीचे नहीं उतरेगी.

3 घंटे तक प्रशासन के फूले हाथ-पांव

महिला के टावर पर चढ़ते ही गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुँच गईं. पुलिस ने घंटों तक पूजा को नीचे उतारने की कोशिश की और उसे समझाया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही. स्थिति गंभीर होते देख प्रशासन ने आखिरकार उसके प्रेमी जयप्रकाश को मौके पर बुलाया.

प्रेमी आया तो मान गई 'पूजा'

प्रेमी जयप्रकाश के मौके पर पहुंचते ही माहौल बदल गया. प्रेमी ने टावर के नीचे से पूजा को समझाया और उसे नीचे आने के लिए मनाया. प्रेमी की बात सुनते ही महिला का गुस्सा शांत हुआ और वह धीरे-धीरे टावर से नीचे उतर आई. पूजा के सुरक्षित नीचे आते ही पुलिस और परिवार ने राहत की सांस ली.

फिलहाल पुलिस, पति, प्रेमी और दोनों परिवारों के बीच बैठकर मामला सुलझाने की कोशिश कर रही है. लेकिन पूरे इलाके में इस 'इश्क' के चर्चे सरेआम हैं.

 

    follow google news