कानपुर में अजब मामला: पति के दूसरी महिला संग डांस पर पत्नी हुई आग बबूला, फिर समोसे खाकर हुई शांत!

न्यूज तक

• 09:08 AM • 20 Jun 2025

Kanpur Samosa Story: कानपुर के मंधना इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक बर्थडे पार्टी में पति के दूसरी महिला के साथ डांस करने पर पत्नी इतनी नाराज हुई कि...

kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर
Google CTA

Kanpur Samosa Story: कानपुर के मंधना इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक बर्थडे पार्टी में पति के दूसरी महिला के साथ डांस करने पर पत्नी इतनी नाराज हुई कि उसने दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की. हालांकि, बाद में पति के समोसे खिलाने पर मामला शांत हो गया.

Read more!

डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद

यह घटना मंधना के एक मोहल्ले में हुई बर्थडे पार्टी में हुई. पति-पत्नी दोनों पार्टी में गए थे. पहले पत्नी ने किसी और के साथ डांस किया, लेकिन जब पति ने दूसरी महिला के साथ नाचना शुरू किया, तो पत्नी को गुस्सा आ गया.

दो बार की आत्महत्या की कोशिश

गुस्से में आकर पत्नी सीधे रेलवे लाइन पर चली गई और पटरी पर लेट गई. उसे देखकर पति और सास तुरंत वहां पहुंचे और उसे समझाने की कोशिश की. थोड़ी देर बाद दोनों के बीच समझौता हो गया, लेकिन पत्नी फिर से नाराज हो गई. इस बार उसने सामने से आ रही मालगाड़ी को देखकर दोबारा पटरी पर लेटने की कोशिश की. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे हटाया और घर ले गए.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में पत्नी चिल्लाते हुए कह रही है कि अगर पति दूसरों के साथ डांस करेगा, तो वह अपनी जान दे देगी.

पुलिस ने कराया समझौता, समोसे से शांत हुआ मामला

मंधना चौकी इंचार्ज तनुज सिरोही ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. पत्नी ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस बुलाई थी. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझा-बुझाकर घर भेजा. बाद में पति ने पत्नी को समोसे खिलाकर शांत किया, जिसके बाद मामला पूरी तरह से सुलझ गया.