IPS अंशिका वर्मा और दबंग SP केके बिश्नोई की LBSNA से नहीं यहां से शुरू हुई थी सीक्रेट LOVE स्टोरी

उत्तर प्रदेश कैडर के दो जांबाज IPS अधिकारी, अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द ही परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर इनके डांस वीडियो वायरल होने के बाद अब इनकी शादी की तारीख और वेन्यू का खुलासा हो गया है. गोरखपुर से शुरू हुई इस प्रेम कहानी का सफर राजस्थान के बाड़मेर में मुकम्मल होगा.

 IPS Anshika Verma and SP KK Bishnoi marriage
IPS Anshika Verma and SP KK Bishnoi marriage

कृष्ण गोपाल राज

follow google news

IPS Anshika Verma wedding: सोशल मीडिया पर इन दिनों उत्तर प्रदेश पुलिस के दो आला अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है. ये कोई अपराधी को पकड़ने या किसी विवाद को लेकर नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने को लेकर सुर्खियों में हैं. संभल के एसपी (SP) कृष्ण कुमार बिश्नोई (केके बिश्नोई) और बरेली की एसपी (SP) अंशिका वर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. हाल ही में दोनों के डांस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जिसमें अंशिका 'काला चश्मा' पर थिरकती दिख रही हैं तो केके बिश्नोई अपनी दबंग एंट्री से सबका दिल जीत रहे हैं.

Read more!

गोरखपुर से शुरू हुई थी प्यार की कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स और वीडियो में दी गई जानकारी के अनुसार, इस खूबसूरत प्रेम कहानी की शुरुआत साल 2023 में गोरखपुर में हुई थी. उस समय केके बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी के पद पर तैनात थे, जबकि अंशिका वर्मा वहां अंडर ट्रेनिंग आईपीएस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं. काम के दौरान हुई मुलाकातों ने धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार का रूप ले लिया. अब यह जोड़ा अपने रिश्ते को शादी का नाम देने जा रहा है.

राजस्थान में होगी 'रॉयल वेडिंग'

इन दोनों आईपीएस अधिकारियों की शादी राजस्थान की शाही धरती पर संपन्न होगी. कार्यक्रम का विवरण कुछ इस प्रकार है:

27 मार्च: बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना गांव में हल्दी और संगीत की रस्में होंगी.
29 मार्च: दोनों अधिकारी परिणय सूत्र में बंधेंगे.
30 मार्च:  जोधपुर के लारिया रिसॉर्ट में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा

कौन हैं IPS अंशिका वर्मा?

प्रयागराज की रहने वाली अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने गलगोटिया कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बीटेक किया और अपने दूसरे प्रयास में 136वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बनीं. अंशिका को 'वुमेन आइकन अवार्ड' से भी नवाजा जा चुका है. उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'वीरांगना यूनिट' का गठन किया था, जिसकी काफी सराहना हुई थी. इंस्टाग्राम पर भी उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

जानें कौन हैं SP केके बिश्नोई?

2018 बैच के आईपीएस अधिकारी केके बिश्नोई मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले हैं. उनकी शैक्षिक योग्यता बेहद प्रभावशाली है. उन्होंने फ्रांस के पेरिस स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स से मास्टर्स किया है और अमेरिका में रिसर्च भी की है. वह संयुक्त राष्ट्र (UN) के ट्रेड सेंटर में सलाहकार भी रह चुके हैं. संभल हिंसा को नियंत्रित करने और 100 करोड़ के बीमा घोटाले का पर्दाफाश करने में उनकी अहम भूमिका रही है.

खाकी वर्दी पहनने वाले इन दो अधिकारियों की यह जोड़ी अब न केवल अपनी ड्यूटी बल्कि अपनी पर्सनल केमिस्ट्री के लिए भी लोगों की पसंदीदा बन गई है. फैंस और पुलिस महकमा दोनों ही इस पावर कपल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.

इनपुट: अभिनव माथुर

यह भी पढ़ें: 

    follow google news