IPS Love Story: जब संभल के SP और बरेली की IPS ने स्टेज पर किया रोमांटिक डांस, देखें के.के. बिश्नोई और अंशिका वर्मा की सगाई की Inside Photos

यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी के.के. बिश्नोई और अंशिका वर्मा ने संभल में सगाई कर ली है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह जोड़ा 29 मार्च को राजस्थान के जोधपुर में शाही अंदाज में शादी रचाएगा.

उत्तरप्रदेश न्यूज
उत्तरप्रदेश न्यूज

अभिनव माथुर

follow google news

उत्तर प्रदेश के दो तेजतर्रार आईपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी अब शादी के मुकाम पर पहुंच गई है. संभल के एसपी के.के. बिश्नोई और बरेली में तैनात आईपीएस अंशिका वर्मा ने एक भव्य समारोह में सगाई कर ली है. इस दौरान दोनों अधिकारियों का बेहद रोमांटिक और फिल्मी अंदाज देखने को मिला, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

Read more!

स्टेज पर 'काला चश्मा' और 'चल प्यार करेगी' पर डांस

सगाई समारोह संभल में आयोजित किया गया था. जहां दोनों अधिकारियों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर अपने रिश्ते पर मुहर लगाई. इसके बाद शुरू हुआ जश्न का सिलसिला. कड़क मिजाज कहे जाने वाले इन अधिकारियों ने 'काला चश्मा' और 'सिग्नल' जैसे गानों पर जमकर डांस किया. सबसे ज्यादा चर्चा के.के. बिश्नोई के उस अंदाज की हो रही है, जब उन्होंने डांस के दौरान अंशिका को अपनी गोद में उठा लिया. इस रोमांटिक पल को देख वहां मौजूद मेहमान भी दंग रह गए.

गोरखपुर से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

इस आईपीएस कपल की लव स्टोरी साल 2023 में गोरखपुर से शुरू हुई थी. उस वक्त के.के. बिश्नोई वहां एसपी सिटी के पद पर तैनात थे, जबकि अंशिका वर्मा अपनी ट्रेनिंग पूरी कर रही थीं. ड्यूटी के दौरान हुई मुलाकातों ने पहले दोस्ती और फिर प्यार का रूप ले लिया. अब यह जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है.

राजस्थान में होगी शाही शादी, सीएम योगी को भी न्योता

सगाई के बाद अब सबकी नजरें राजस्थान पर टिकी हैं, जहां जोधपुर में इस कपल की शाही शादी होगी. कार्यक्रम के अनुसार, 27 मार्च को हल्दी की रस्म होगी और 29 मार्च को दोनों सात फेरे लेंगे. के.के. बिश्नोई ने खुद अपने माता-पिता के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शादी का निमंत्रण दिया है. जोधपुर में होने वाले ग्रैंड रिसेप्शन में कई वीवीआईपी और प्रशासनिक अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है.

सोशल मीडिया के स्टार हैं दोनों अधिकारी

के.के. बिश्नोई (2018 बैच) और अंशिका वर्मा (2021 बैच) दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. होली के मौके पर भी अंशिका का 'लंदन ठुमकदा' पर डांस और के.के. बिश्नोई की जिप्सी में 'रहमान डकैत' स्टाइल एंट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. जहाँ के.के. बिश्नोई राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले हैं, वहीं अंशिका वर्मा प्रयागराज से ताल्लुक रखती हैं.

ये भी पढ़ें: संभल के एसपी IPS केके विश्नोई और आईपीएस अंशिका की हुई सगाई, 29 मार्च को बाड़मेर में लेंगे सात फेरे, देखें Photos

    follow google news