Jyoti Maurya case update: उत्तर प्रदेश की चर्चित SDM ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच चला आ रहा पारिवारिक विवाद खूब चर्चाओं में रहा. सोशल मीडिया से लेकर कानूनी गलियारों तक इस मामले में तरह-तरह की बातें की गईं. इस बीच अब पति-पत्नी के इस रिश्ते में एक नया मोड़ आया है. दरअसल, दोनों ने अब आपसी कड़वाहट को भुलाकर एक साथ आने का फैसला किया है. यानी कि इस जोड़े के बीच चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है. दोनों के इस फैसले के पीछे एक बड़ी वजह सामने आई है. ऐसे में चलिए जानते हैं क्या है इस जोड़े के साथ आने की इनसाइड स्टोरी...
ADVERTISEMENT
सबसे पहले जानिए क्या था पूरा विवाद?
दरअसल, बात साल 2010 की है. इस साल ज्योति और आलोक की शादी हुई. इस दौरान ज्योति ग्रेजुएशन कर रही थीं, वहीं आलोक उस समय पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे. शादी के बाद ज्योति ने PCS एग्जाम की तैयारी करने की ख्वाहिश जताई, तो आलोक ने इसमें हामी भर दी. ज्योति ने खूब मेहनत की और साल 2015 में UPPCS एग्जाम में 16वीं रैंक हासिल की. अब तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन रिश्तों में खटास इसके बाद से शुरू हुई. दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ जब पति आलोक ने ज्योति पर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया. आलोक ने खुद को जान से मारने की साजिश रचने की बात भी कही. इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और इसकी तुलना फिल्म सूर्यवंशम से की जाने लगी.
इसलिए पति-पत्नी आए एक साथ
इस बीच अब ताजा जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच सुलह हो चुकी है. दोनों ने एक साथ रहने का फैसला कर लिया है. यानी अब यह जोड़ा एक ही छत के नीचे साथ रहेगा. बता दें कि उनकी दो बेटियां हैं. अब उनके इस फैसले के पीछे की वजह भी सामने आई है. जानकारों के मुताबिक, दोनों के झगड़ों का बुरा असर उनके बच्चों के करियर और मानसिक स्वास्थ्य पर न पड़े, इसलिए उन्होंने साथ रहने का फैसला किया है.
आलोक दे रहे हैं प्रतियोगी परीक्षाएं
आपको बता दें कि वर्तमान में ज्योति मौर्य की तैनाती नोएडा में है, लेकिन उनका पूरा परिवार प्रयागराज में रहता है. ऐसे में वे अक्सर ड्यूटी से छुट्टी लेकर वहां जाती रहती हैं. वहीं आलोक मौर्य भी अब अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं और कई प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं. हाल के दिनों में उन्हें समीक्षा अधिकारी (RO) और PCS मेंस और आयोग के इंटरव्यूज में शामिल होते देखा गया है.
यह भी पढ़ें: खत्म हुई कड़वाहट! SDM ज्योति मौर्य और पति आलोक में हुई सुलह, अब एक ही छत के नीचे रहेगा परिवार
ADVERTISEMENT


