कन्नौज में मदरसा छात्रा को अगवा कर बनाया बंधक, जबरन मांग भरी और रची निकाह की साजिश...अब सामने आई पूरी कहानी!

Madrasa Student Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मदरसे में पढ़ने वाली एक छात्रा को कथित तौर पर अगवा कर दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया. पीड़िता के आरोपों के अनुसार, आरोपी ने जबरन शादी का नाटक रचाने की कोशिश की और उसके साथ गंभीर अपराध किया. जानिए कन्नौज मदरसा छात्रा केस की पूरी कहानी.

Kannauj Viral News
Kannauj Viral News

नीरज श्रीवास्तव

follow google news

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक मासूम लड़की, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए मदरसे में शिक्षा ले रही थी, एक भयानक साजिश का शिकार हो गई. रविवार की सुबह जब छात्रा अपने हॉस्टल से कुछ जरूरी सामान लेने बाहर निकली थी, तभी घात लगाकर बैठे एक युवक ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसा लिया और अगवा कर लिया.

Read more!

बहला-फुसलाकर किया अगवा और दो दिन तक बनाया बंधक

छात्रा के पिता के अनुसार, रविवार सुबह करीब 8:30 बजे जब उनकी बेटी दुकान पर सामान लेने गई थी, तब दीपू नाम के एक युवक ने उसे झांसा दिया. युवक ने झूठ बोला कि उसकी मां उसे बुला रही है. मासूम छात्रा उसकी बातों पर भरोसा कर जैसे ही उसके करीब गई, आरोपी उसे खींचकर जबरन अपने घर के अंदर ले गया और कमरा बंद कर उसे बंधक बना लिया. बताया जा रहा है कि उसे करीब दो दिनों तक कैद में रखा गया. इस दौरान छात्रा के लापता होने से मदरसा प्रबंधन और परिजन काफी परेशान थे और लगातार उसकी तलाश कर रहे थे.

शराब पिलाई और जबरन रचाया शादी का ढोंग

बंधक बनाए जाने के दौरान छात्रा के साथ जो हुआ, वह रूह कंपा देने वाला है. छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने उसे दो दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ जबरदस्ती की. हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपी ने उसे शराब तक पिलाई. इतना ही नहीं, आरोपी ने छात्रा की मांग में सिंदूर भरा और उसके पैरों में महावर (रंग) लगाया, ताकि जबरदस्ती शादी का नाटक रचा जा सके. एक नाबालिग की पहचान और उसकी अस्मिता को कुचलने के लिए आरोपी ने शादी का यह पूरा ढोंग रचाया था.

मोबाइल ने बचाई जान

मंगलवार की शाम छात्रा की जिंदगी में उम्मीद की किरण तब जागी, जब किसी तरह उसके हाथ एक मोबाइल लग गया. छात्रा ने हिम्मत जुटाकर तुरंत अपनी मां को फोन किया और आपबीती सुनाई. उसने बताया कि वह ठरे मोहल्ले में एक घर के अंदर बंद है. जानकारी मिलते ही पुलिस, परिजन और मदरसा प्रबंधक मौके पर पहुंचे. जब वहां छापेमारी की गई, तो छात्रा छत पर पानी की टंकी के पीछे बेहद डरी हुई और बदहवास हालत में मिली. उसके पैरों में महावर लगा था और मांग में सिंदूर भरा हुआ था.

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दीपू को हिरासत में ले लिया है. कन्नौज के एसपी के मुताबिक, पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी दीपू और उसके दो अन्य सहयोगियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि छात्रा को बरामद कर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है और पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कह रही है.

यहां देखें वीडियो

गाजियाबाद में 70 साल के सपा नेता हाजी खलील ने 20 साल की लड़की से रचाया चौथा निकाह, लेकिन अब उसके साथ हो गया ये कांड!

    follow google news