Kanpur Saas Damad Love Story: प्यार-मोहब्बत की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से जैसी नहीं. यहां से एक सासा और दामाद की ऐसी लव स्टोरी सामने आई है कि जिसने भी ये कहानी सुनी वो हैरान रह गया. यहां एक सास ने अपने दामाद के साथ कोर्ट में पहुंचकर शादी कर ली. इसके वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला गरमाने लगा. इसकी भनक लगते ही ये नवविवाहित जोड़ा मौके से फरार हो गया. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं, इस खबर में..
ADVERTISEMENT
पहले जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यहां एक महिला अपने ही दामाद को दिल दे बैठी. बात इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली.रिश्तों की तमाम सीमाओं को तोड़ देने वाली इस प्रेम कहानी की चर्चा अब पूरे इलाके से लेकर सोशल मीडिया तक हो रही है. इस बीच दाेनों की शादी के बाद का एक वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला और उसका पूर्व दामाद अब पति खुलेआम अपने रिश्ते को स्वीकार कर रहा है और आशीर्वाद देने की अपील करते हुए दिखाई दे रहे है.
स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं
यह मामला कानपुर देहात के अकबरपुर इलाके का बताया जा रहा है. सासा और दामाद की शादी की ये घटना के सामने आने के बाद से स्थानीय स्तर पर मामले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हर कोई इस शादी को देखकर हैरान है. स्थानीय लोगों कहाना है कि दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. हालांकि, इस बात की अभी तक काेई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.
सोशल मीडिया पर अलग अलग मत
इस पूरे मामले को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. अब यह मामला पूरे इलाके में और इंटरनेट पर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इस तरह रिश्तों को लेकर अपने विचार रख रहे हैं और तरह तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं तो कुछ लोग इस रिश्ते का सर्मथन भी कर रहे है.
ADVERTISEMENT


