Kanpur Devar Bhabhi Viral Video: कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक देवर का अपनी भाभी के साथ बीच सड़क पर शर्मनाक हरकत करते हुए वायरल हो रहा है. 25 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में आरोपी देवर महिला और उसके परिवार पर बार जूते और चप्पलों की बरसात कर रहा है. इस दौरान उनकी बेटी रो-रोकर बचाने की गुहार लगाती रही नजर आ रही है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है. क्या है पूरा मामला आखिर क्यों देवर ने भाभी से की मारपीट जानिए इस खबर में...
ADVERTISEMENT
पहले जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कानपुर के संदीप शर्मा और उनकी पत्नी पूजा शर्मा बुधवार को बाइक से मकान विवाद की शिकायत दर्ज कराने थाने जा रहे थे. इस दौरान उनके साथ उनके साथ उनकी 5 साल की बेटी भी थी. इस दौरान बीच सड़क में हेमंत उर्फ हिमांशु शर्मा ने अपने दोस्त संदीप सचान और एक अन्य अज्ञात साथी के साथ मिलकर उन्हें बीच सड़क पर रोक लिया. बताया जा रहा है कि हिमांशु शर्मा, पूजा शर्मा की सास के भाई के लड़क है. ऐसे में वो रिश्ते में पूजा का देवर लगता है. आरोप है कि इस दौरान हिमांशु शर्मा और उसके साथ आए लोगों ने पूजा के परिवार के साथ गाली-गलौज की और उनपर हमला बोल दिया.
25 सेकंड में बरसाए 16 बार जूते-चप्पल
अब इस घटना का 25 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में आरोपी हेमंत शर्मा और संदीप सचान ने बाइक पर बैठी पूजा शर्मा को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. दबंगों 25 सेकंड के इस वीडियो में महिला और उसके परिवार पर 16 बार जूते और चप्पल बरसाते हुए दिख रहे हैं. वहीं इस दौरान बाइक पर बीच में बैठी उनकी 5 साल की मासूम बच्ची रो-रोकर बचाने की गुहार लगा रही हैं. लेकिन उसे देखने के बाद भी आरोपियों का दिल नहीं पसीजा. उलटा इस मारपीट के दौरान कुछ जूते-चप्पल बच्ची को भी लग गए. इससे उसके हाथ में चोट लग गई.
पति ने किया बचाव तो उनके साथ भी की मारपीट
इस बीच पूजा के पति संदीप ने बाइक रोककर अपनी पत्नी और बेटी को बचाने कोशिश की. आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी. इस घटना में सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि वारदात के समय आरोपियों का एक साथी इस घटना को वीडियो बना रहा था.वहीं, इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीर घटना को लेकर मूकदर्शक बने रहे.
पुलिस ने मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद गुजैनी थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई. पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल कराया. मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी दीपेन नाथ चौधरी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पीड़ित महिला की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी देवर हेमंत शर्मा और उसके दोस्त संदीप सचान को अरेस्ट कर लिया है. वहीं तीसरे अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है.
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद : चलती कार में डैशबोर्ड पर था कोबरा सांप, महिला चालक की फूल गई सांसें, Video वायरल
ADVERTISEMENT


