कानपुर: शादी के बाद बेडरुम की अजीबो-गरीब सिचुएशन...पहले तकिया फिर सास अब पति ने की हैरान करने वाली डिमांड

Kanpur marriage fraud: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के बाद पति ने पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने से दूरी बनाई और फिर किडनी या 30 लाख रुपये की मांग कर दी. पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर धोखे से शादी और दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. क्या है पूरा मामला.

Kanpur shocking case
Kanpur shocking case

रंजय सिंह

follow google news

कानपुर में एक शादीशुदा महिला की लाइफ में हैरान करने वाला मामला सामना आया है. महिला का आरोप है कि इस शादी से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है. उसने पति के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दिया है. कानपुर में किडनी रैकेट के खुलासों के बीच इस हैरान करने वाले मामले ने सबका ध्यान खींचा है. 

Read more!

इस कहानी में भी किडनी का कनेक्शन है पर इसका ताल्लुक किडनी रैकेट से नहीं है. महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसके पति ने उसके साथ फिजिकल रिलेशन नहीं बनाया. वो दूर भागता रहा. पहले तो महिला को पत्नी को अजीब लगा कि उसका पति ऐसी हरकतें क्यों कर रहा है. उसने पति से शिकायत की. परिजनों को ये बातें बताई. तब जाकर पति ने एक बार फिजिकल रिलेशन बनाया और साथ ही साथ एक ऐसी डिमांड कर दी कि पत्नी सन्न रह गई. दरअसल पति ने उससे एक किडनी मांग ली. 

या तो किडनी दो या 30 लाख रुपए...पति की डिमांड हैरान करने वाली

जब पत्नी ने पति पर फिजिकल रिलेशन का दबाव बनाया तो उसने बताया कि उसकी दोनों किडनी खराब है. विवाहिता के मुताबिक इतनी गंभीर बात छुपाकर ये शादी की गई थी. अब पति का कहना है कि नॉर्मल जिंदगी चाहती तो या तो एक किडनी मुझे दे दो या किडनी ट्रांसप्लांट का खर्च जो कि 30 लाख रुपए है वो दे दो. इस घटना से विवाहिता और उसके परिवार वाले सकते में हैं. विवाहिता ने पति के खिलाफ उसके परिजनों के खिलाफ दहेज एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है. 

पति-पत्नी के बीच में सोती थीं सास- दुल्हन

चकेरी की रहने वाली एक लड़की की 22 जून 2023 को लखनऊ के रहने वाले निशांत कुमार से शादी हुई थी. शादी के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो कई महीने तक पति उससे दूरी बनाता रहा. पत्नी ने इसपर पूछताछ की, लेकिन पति कुछ नहीं बोला. पत्नी का आरोप है कि जब कमरे में एक साथ होते थे तब पति हम दोनों के बीच में तकिया रखता था. कभी-कभी मेरी सास हम दोनों पति-पत्नी के बीच सो जाती थीं. 

इस तरह से कई महीने तक मेरे उनके साथ कोई रिलेशन नहीं बने. इसके बाद मैंने अपनी ननद को बताया कि इस बात की शिकायत में अपने मायके वालों से करूंगी. ये सब कहने के बाद पति ने एक दिन फिजिकल रिलेशन बनाया, लेकिन दोबारा संबंध बनाने से इनकार कर दिया. 

पति की मेडिकल फाइल ने खोला राज

इस दौरान एक दिन घर में रखी हुई पति की बीमारी वाली फाइल मिल गई, जिसमें उनकी दोनों किडनी खराब थी और वह चुपचाप जाकर डायलिसिस करते थे. यह बात सबको पता थी. इस बात पर विवाहिता ने विरोध किया और कहा कि ये बात छुपाई क्यों गई. इतनी गंभीर बात छुपाकर शादी क्यों की गई? इसपर पति बोला- तुम मुझे अपनी एक किडनी दे दो...या तुम अपने पिता से 30 लाख रुपए लेकर दे दो ताकि मैं किडनी ट्रांसप्लांट करा सकूं. 

पति ने कहा किडनी दे दो फिर दूसरी शादी कर लेना

विवाहिता का आरोप है कि पति ने कहा कि या तुम किडनी दे दो या 30 लाख रुपए फिर तुम दूसरी शादी करना चाहो तो कर लेना. विवाहिता के मुताबिक उसके पिता ने इस शादी पर पहले ही 15 लाख रुपए खर्च कर दिए हैं. दुल्हन ने पैसे देने से इनकार कर दिया. ससुराल वालों ने भाई को बुलाकर मायके भिजवा दिया और वापस आने की वही शर्त रखी...एक किडनी या 30 लाख रुपए. 

इतनी बड़ी बात छुपाकर मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

पत्नी ने इसके बाद ससुराल वालों पर पति की बीमारी छुपाकर धोखे से शादी करके जिंदगी बर्बाद करने की शिकायत पुलिस से की. जिसपर पुलिस ने समझौता कराना चाहा पर हुआ नहीं. पत्नी ने मजबूर होकर चकेरी थाने में पति के साथ-साथ सास-ससुर और नंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें धोखे से शादी करना और 30 लाख रुपए का दहेज मांगने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. 

एसीपी अभिषेक पांडे का कहना है कि महिला की शिकायत पर पति और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. पत्नी ने पति की दोनों किडनी खराब होने के साथ-साथ धोखे से शादी करने के आरोप लगाए हैं. इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करके आगे की जांच की जा रही है. पीड़ित पत्नी ने पति पर पहले से शादीशुदा होने का भी आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने एक पत्नी को पहले से वाराणसी में रखा है जिसके एक बेटी भी है, लेकिन यह सब बातें ससुराल वालों ने छुपाकर धोखे में रखकर शादी की है. 

जीजा के प्यार में पागल हुई साली, उसके थे 3 बच्चे... फिर पता चली ससुराल वाली वो कहानी!

    follow google news