कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, VIP रोड हादसे का मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार

Shivam Mishra arrested: कानपुर के हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी हादसे में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. VIP रोड पर हुई इस घटना के वायरल वीडियो ने ड्राइविंग को लेकर दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में आरोपी शिवम ड्राइविंग सीट से बाहर निकलता हुआ दिख रहा है. वहीं बचाव में शिवम के पिता अलग ही थ्योरी पेश कर रहा है.

Kanpur Lamborghini accident
Kanpur Lamborghini accident

सिमर चावला

follow google news

Kanpur Lamborghini crash accident: कानपुर लैंबॉर्गिनी केस में अब पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. शहर के चर्चित रेव 3 मॉल के पास हुए खौफनाक लैंबॉर्गिनी हादसे में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि मामला रविवार 8 फरवरी का है. इस दिन एक तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी ने कार कई लोगों को टक्कर मार दी थी  हुए निकल गई थी. इस दौरान एक बाइक पर बैठ एक शख्स हवा में उछाल गया था. इसके साथ ही कई लोगों को चटों भी आई थी. घटना के बाद पुलिस पर आरोपी को बचाने के आरोप लग रहे थे. लेकिन हादसे के मुख्य आरोप को अरेस्ट कर लिया है.

Read more!

गिरफ्तारी के समय बीमारी का नाटक या हकीकत?

पुलिस गिरफ्तारी की अरोपी शिवम मिश्रा की तस्वीरें सामने आई हैं. इनमें आरोपी को पुलिसकर्मी और अन्य लोग इस तरह पकड़कर ले जा रहे थे, जैसे उनकी हालत बहुत खराब हो और वे चलने की स्थिति में न हों. इस शारीरिक स्थिति को देखकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं कि क्या यह गिरफ्तारी के बाद सहानुभूति बटोरने की कोशिश है या वाकई आरोपी बीमार है. पुलिस अब उनकी मेडिकल स्थिति की भी जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके.

वकील और ड्राइवर की मोहन वाली कहानी

इस पूरे केस में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया जब शिवम मिश्रा के वकील ने दावा किया कि हादसे के वक्त गाड़ी शिवम का ड्राइवर मोहन चला रहा था. वकील के मुताबिक, गाड़ी में कुछ तकनीकी खराबी थी जिसे ठीक करने के बाद ट्रायल के लिए निकला गया था. उनके अनुसार, ड्राइविंग के दौरान शिवम को अचानक चक्कर आ गया और वे अचेत होने लगे. उन्हें संभालने के चक्कर में ड्राइवर का ध्यान भटक गया और यह हादसा हो गया. यहां तक कि ड्राइवर मोहन ने भी कैमरे के सामने आकर जुर्म खुद कबूल करने की कोशिश की है.

वायरल वीडियो ने खोली रसूखदार की पोल

भले ही बचाव पक्ष और ड्राइवर मोहन इस हादसे की जिम्मेदारी अपने सिर ले रहे हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो कुछ और ही गवाही दे रहे हैं. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दुर्घटना के ठीक बाद ड्राइविंग सीट से शिवम मिश्रा के बाउंसर खुद शिवम को ही बाहर निकाल रहे हैं. वीडियो के इन सबूतों ने ड्राइवर वाली थ्योरी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यह साफ होता दिख रहा है कि रसूख का इस्तेमाल कर असली आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही है.

पिता का बचाव और कोर्ट में सुनवाई का इंतजार

चहीं शिवम मिश्रा के पिता ने भी अपने बेटे का बचाव करते हुए कहा कि गाड़ी में इलेक्ट्रॉनिक खराबी थी और ट्रायल के दौरान यह दुखद हादसा हुआ. उधर उनके वकील का कहना था कि ये केवल एक एक्सीडेंट का मामला है. वकील ने कहा कि क्योंकि शिवम गाड़ी नहीं चला रहे थे, इसलिए उन पर कोई बड़ा मामला नहीं बनता. फिलहाल कोर्ट में इस मामले की सुनवाई तय है और सभी की नजरें अब न्यायपालिका पर टिकी हैं. 

यह भी पढ़ें: कानपुर लैंबर्गिनी केस में बड़ा अपडेट, सामने आए ड्राइवर मोहन ने किया दावा- 'गाड़ी तो मैं चला रहा था, शिवम को चक्कर...फिर हुआ हादसा' 

    follow google news