Kanpur lamborghini accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार को लैंबोर्गिनी कार से लोगों को रौंदने के मामले ने अब नया विवाद खड़ा कर दिया है. घटना के बाद आरोपी को मिले कथित वीआईपी ट्रीटमेंट पर सवाल उठने लगे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि घटना के दौरान आरोपी के साथ में चल रहे बाउंसर ने पब्लिक से अभद्रता की. वहीं वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी खुद आरोपी की लैंबोर्गिनी कार को कवर से ढकते नजर आ रहे हैं, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है.
ADVERTISEMENT
अब पुलिस ने पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि शुरुआत में कार चला रहे शिवम मिश्रा का नाम एफआईआर में शामिल नहीं था. इससे विवाद और बढ़ गया, लेकिन अब पुलिस ने एफआईआर में शिवम मिश्रा का नाम जोड़ दिया है.
10 फीट तक हवा में उछला शख्स
पुलिस ने मुताबिक मामला कानपुर के पॉश ग्वालटोली इलाके के वीआईपी रोड का है. यहां रविवार के दिन एक तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार ने कुछ लोगों को टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि कार ने पहले एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी. इसके बाद वो सड़क किनारे खड़ी एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल से जा टकराई. इससे मोटरसाइकिल में बैठा शख्स लगभग 10 फीट तक हवा में उछल गया. घटना के दौरान कार मोटरसाइकिल के आगे वाले टायर पर चढ़ गई और उसे कुछ दूर तक अपने साथ घसीटती हुई ले गई. इस बीच सामने एक बिजली के खंभे आया और कार उससे टकराकर रुक गई.
बाउंसरों ने भीड़ के साथ की अभद्रता
मौके पर हादसे से गुस्साए लोगों ने कार को घेर लिया. ऐसे में डर के मारे लेम्बोर्गिनी चला रहे शिवम मिश्रा को कार अंदर ही रहना पड़ा. चश्मदीद ने बताया कि मौके पर आरोपी के साथ निजी बाउंसरों ने भीड़ के साथ अभद्रता की. आरोप है कि उन्होंने पब्लिक को पीछे धकेलने की कोशिश की. इससे घटनास्थल पर तनाव और बढ़ गया. बता दें कि आरोपी शिवम तंबाकू व्यापारी के.के. मिश्रा का बेटा है. के.के. मिश्रा बंशीधर एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी चलाते हैं. उनकी ये कंपनी गुटखा निर्माताओं को तंबाकू उपलब्ध करवाती है.
पुलिस ने क्या बताया?
इस बीच सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिवम मिश्रा को सहित घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल लैंबोर्गिनी को जब्त कर पुलिस स्टेशन में खड़ा किया गया है. पुलिस ने कहा कि घायलों में एक ही पहचान यमुनागंज निवासी तौफीक रूप में हुई है. घटना के दौरान तौफीक ही टक्कर लगने से कई मीटर दूर जा गिरा था. इस हादसे में उसके पैरों में चोटें आईं हैं. वहीं इसके साथ ही कुछ अन्य लोगों को बॉडी पार्ट्स में फ्रैक्चर की बात सामने आई है.
हादसे के पीछे आरोपी पक्ष का तर्क
वहीं, आरोपी पक्ष का कहाना है कि शिवम कार से कहीं जा रहा था. इस बीच उसकी तबीयत बिगड़ गई. सड़क पर ही उसे चक्कर जैसा महसूस होने लगा. ऐसे में उसने किसी हादसे से बचने के लिए गाड़ी को फुटपाथ की तरफ मोड़ दिया. इससे शिवम मिश्रा की कार पैदल यात्रियों सहित कई गाड़ियाें से टकरा गई. इस घटना में लगभग छह लोग के घायल होने की जानकारी है.
यह भी पढ़ें: सीधी में बीच सड़क 'महाभारत', शख्स ने महिला को डंडे से पीटा तो महिला ने चप्पलों से कर दी धुनाई; वीडियो वायरल
ADVERTISEMENT

