7 फेरे, 9 साल का साथ और फिर मौत... कानपुर के मनीष की लव स्टोरी का खौफनाक अंत, बॉयफ्रेंड ने उजाड़ दिया परिवार?

Kanpur Manish Gupta News: कानपुर के फीलखाना में 9 साल पुराने प्यार का खौफनाक अंत हो गया. सोशल मीडिया पर जम्मू के एक युवक से बढ़ी नजदीकियों के बाद पत्नी निहारिका ने पति मनीष गुप्ता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. 11 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ने के बाद मनीष की मौत हो गई.

कानपुर में पत्नी ने कर दी थी पति की हत्या
कानपुर में पत्नी ने कर दी थी पति की हत्या

सिमर चावला

follow google news

Kanpur Manish Gupta Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शादीशुदा महिला के कथित बॉयफ्रेंड ने 9 साल पुराने हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह बर्बाद कर दिया. मामला फीलखाना थाना क्षेत्र के बालाजी धाम का है. दरअसल, यहां रहने वाले 45 वर्षीय मनीष गुप्ता की उनकी ही पत्नी निहारिका कश्यप ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी. वारदात के बाद गंभीर रूप से घायल मनीष ने हैलेट अस्पताल में 11 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ी, लेकिन आखिरकार मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया. इस ममाले में पत्नी निहारिका और उसके कथित बॉयफ्रेंड का हाथ सामने आया था. ऐसे में अब पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Read more!

लव मैरिज से शुरू हुई थी कहानी, फिर विलेन बना 'तीसरा'

दअसल, मनीष गुप्ता और निहारिका कश्यप की मुलाकात साल 2017 में काम के दौरान हुई थी. दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर परिवार की रजामंदी से दोनों ने सात फेरे लेकर धूमधाम से शादी कर ली. शादी के बाद दोनों का एक बेटा भी हुआ और करीब 6 साल तक सबकुछ सामान्य चलता रहा. लेकिन परिवार का दावा है कि करीब 3 साल पहले निहारिका की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए जम्मू के एक युवक से हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत इतनी बढ़ गई कि यह पति-पत्नी के बीच रोज-रोज के विवाद और कलह की सबसे बड़ी वजह बन गई.

"इसका काम तमाम कर दो" और पत्नी ने...

परिजनों के मुताबिक, 5 जून की दोपहर को निहारिका रसोई के पास मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रही थी. इसी दौरान मनीष ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और फोन पर बात करने का विरोध किया. देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि निहारिका ने गुस्से में आकर रसोई में रखा धारदार चाकू उठाया और मनीष पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए. चाकू मनीष के पैर, हाथ और सीधे पेट में जाकर लगा.

मृतक के पिता रामकिशोर गुप्ता ने एक बेहद चौंकाने वाला आरोप लगाया है. उनका कहना है कि वारदात के वक्त निहारिका का कथित प्रेमी फोन पर लाइव मौजूद था. होश आने पर मनीष ने खुद अस्पताल में अपने पिता को बताया था कि फोन के दूसरी तरफ से उस युवक ने निहारिका को उकसाते हुए कहा था कि, "इसका काम तमाम कर दो!" इस उकसावे में आकर ही महिला ने रसोई से धारदार चाकू और कांटा लाकर मनीष पर जानलेवा हमला किया.

पहले भी महिला थाने पहुंचा था मामला

घर में चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों ने मनीष को तुरंत लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया. इस मामले में पुलिस ने शुरुआत में जानलेवा हमले (धारा 307) का मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन मनीष की मौत के बाद अब इसे हत्या की धाराओं में तब्दील कर दिया गया है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पति-पत्नी के बीच करीब डेढ़ साल पहले भी भारी विवाद हुआ था और निहारिका ने महिला थाने में दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी. हालांकि, उस समय पुलिस की मध्यस्थता के बाद दोनों के बीच समझौता हो गया था.

पुलिस जांच में जुटी

कानपुर पुलिस अब इस मामले के सभी तकनीकी पहलुओं, कॉल डिटेल्स और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को खंगाल रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह महज एक घरेलू विवाद में उठाया गया कदम था या फिर इसके पीछे फोन के दूसरी तरफ मौजूद शख्स की कोई बहुत बड़ी और सोची-समझी साजिश थी.

यह भी पढ़ें: शादी के 3 दिन दुल्हन पहुंची अस्पताल, पता चला ये उत्तराखंड की रिया गुप्ता नहीं कोई और है...खुल गई पूरी कहानी

 

 

    follow google news