'ससुर ने बहू के नग्न शरीर पर राख लगाई फिर...', कानपुर में नई नवेली बहू के साथ टॉर्चर का गंदा खेल, बताया ससुराल में क्या होता है

कानपुर में एक रसूखदार सराफा कारोबारी परिवार पर उनकी बहू ने तंत्र-मंत्र के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पीड़िता के अनुसार, उसे आधी रात को निर्वस्त्र कर पूजा में बैठने के लिए मजबूर किया गया और विरोध करने पर मारपीट की गई.

kanpur
kanpur

रंजय सिंह

follow google news

कानपुर शहर के एक प्रतिष्ठित सराफा कारोबारी परिवार की बहू ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता का दावा है कि उसे आधी रात को निर्वस्त्र कर तंत्र-पूजा में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई. पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में पति, ससुर और सास समेत परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Read more!

आधी रात तांत्रिक पूजा, निर्वस्त्र होने का फरमान

पीड़िता ने बताया कि ससुराल पहुंचते ही उसकी सास ने आधी रात को घर में तांत्रिक पूजा शुरू की. सास ने दावा किया कि इसी तंत्र-साधना की वजह से परिवार में इतनी दौलत और समृद्धि आई है. सास ने बहू से साफ कह दिया कि इस पूजा में उसे भी शामिल होना होगा और इसके लिए सभी लोग कपड़े उतारकर निर्वस्त्र होते हैं.

पीड़िता ने बताया - "मेरा पूरा परिवार मर्यादा में रहने वाला है. ससुर, देवर और पति के सामने इस तरह निर्वस्त्र होना मेरे लिए संभव नहीं था."

विरोध किया तो हुई जबरदस्ती

पीड़िता के मुताबिक, जब उसने इस पूजा में शामिल होने से इनकार किया तो पति और ससुर ने जबरन उसके कपड़े उतार दिए. इसके बाद उसे ससुर के साथ एक कमरे में बंद कर दिया गया, जहां उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया और नग्न शरीर पर राख लगाई गई.

पीड़िता ने बताया कि इस घटना से उबरने में उसे कई दिन लग गए. जब दोबारा पूजा के लिए दबाव बनाया गया तब उसने अपनी मां को सब कुछ बताया और भाई उसे घर वापस ले गया.

2 करोड़ और 1 किलो सोने की मांग

पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसके परिवार पर दो करोड़ रुपए नकद और एक किलो सोना देने का दबाव बनाया. पिता पहले ही 5 करोड़ खर्च कर कर्ज में डूबे थे.

पूर्व प्रधानमंत्री से रिश्ते का दावा, पुलिस पर भी दबाव

पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले दावा करते थे कि उनके दादा एक पूर्व प्रधानमंत्री के समधी हैं. इसी रसूख का हवाला देते हुए उन्होंने धमकी दी कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. पीड़िता के पिता ने जब पुलिस में शिकायत दी तो पुलिस ने भी दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश की. बातचीत में तांत्रिक पूजा से बहू को दूर रखने की शर्त रखी गई, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने.

चप्पल से पिटाई, भूत-प्रेत का इल्जाम

पीड़िता ने बताया कि जब भी वह पूजा का विरोध करती, सास उसे चप्पल से मारती थी और कहती थी कि उसके ऊपर कोई दूसरी आत्मा का साया है, जिसे ठीक करना जरूरी है. पति भी माता-पिता की बात मानने को ही सही बताता था.

महिला थाने में 6 धाराओं में मुकदमा दर्ज

आखिरकार पीड़िता महिला थाने पहुंची. उसकी शिकायत पर पुलिस ने पति कौतुक मिश्रा, ससुर विनीत मिश्रा, सास, दादा ससुर बब्बू मिश्रा और देवर के खिलाफ 6 अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. एसीपी आशुतोष सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच जारी है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
 

    follow google news