कानपुर: कभी फीस न भर पाने पर स्कूल से निकाले गए थे उद्देश्य सचान, अब KBC में जीते 12.5 लाख, पैसों को लेकर लिया बड़ा फैसला

रंजय सिंह

• 01:53 PM • 12 Sep 2026

Uddeshya Sacha KBC: कानपुर के परसौली में 400 से अधिक गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने वाले उद्देश्य सचान कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के मंच तक पहुंचे. वहां उन्होंने 12.5 लाख रुपये जीते. उद्देश्य ने ऐलान किया कि वह इस पूरी राशि का इस्तेमाल असहाय बच्चों की पढ़ाई और भलाई के लिए करेंगे.

केबीसी 16 में कानपुर के उद्देश्य सचान ने जीते 12.5 लाख रुपये!
केबीसी 16 में कानपुर के उद्देश्य सचान ने जीते 12.5 लाख रुपये!
Google CTA

Kanpur Uddeshya Sachan KBC: कानपुर के उद्देश्य सचान ने KBC की हॉट सीट पर पहुंचकर 12.5 लाख रुपये जीत लिए. अमिताभ बच्चन के सामने अपने ज्ञान का दम दिखाने वाले उद्देश्य की कहानी इसलिए भी खास है, क्योंकि कभी आर्थिक तंगी के चलते उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था. आज वही उद्देश्य 400 से ज्यादा गरीब बच्चों को मुफ्त में पढ़ा रहे हैं. लेकिन KBC में जीती इस रकम को लेकर उद्देश्य ने जो फैसला लिया, उसने लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी.

Read more!

गरीबी से ली प्रेरणा और 400 बच्चों के बने सहारा

उद्देश्य सचान का जीवन संघर्षों से भरा रहा है. बचपन में एक दौर ऐसा भी आया था जब परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और फीस जमा न होने पर उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था. दर्जी का काम करने वाले पिता और परिवार के संघर्षों को देखकर उद्देश्य ने ठान लिया था कि वह किसी भी बच्चे को गरीबी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहने देंगे. पिछले 7 सालों से वह कानपुर के परसौली में 400 से अधिक गरीब बच्चों को न केवल निशुल्क पढ़ा रहे हैं, बल्कि उनके भोजन, कपड़े और इलाज का खर्च भी उठाते हैं.

25 लाख का सवाल और फिर उठाया ये कदम 

केबीसी की टीम को जब सोशल मीडिया और माध्यमों से उद्देश्य के इस निस्वार्थ कार्य की जानकारी मिली, तो उन्होंने उन्हें शो के लिए आमंत्रित किया. अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर उद्देश्य ने अपनी पूरी जीवन यात्रा और बच्चों को शिक्षित करने के अपने संकल्प को साझा किया. उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए 12.5 लाख रुपये की धनराशि जीती और 25 लाख रुपये के कठिन सवाल पर गेम से क्विट करने का समझदारी भरा फैसला लिया.

यह पढ़ें: IAS Divya Mittal Resigns: 'लंदन की नौकरी छोड़ी, देश का कर्ज उतारना था'... इस्तीफे के बाद चर्चित IAS दिव्या मित्तल का छलका दर्द ?

जीते हुए पैसों का ऐसे करेंगे इस्तेमाल

जीत दर्ज करने के बाद जब उनसे इनामी राशि के उपयोग के बारे में पूछा गया, तो उद्देश्य सचान ने कहा कि वह यह पूरी राशि उन बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए खर्च करेंगे जिन्हें वह पढ़ाते हैं. अमिताभ बच्चन ने भी उद्देश्य के इस नेक कार्य की जमकर सराहना की और उनके प्रयास को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया. उद्देश्य का लक्ष्य आने वाले समय में हजारों-लाखों गरीब बच्चों तक शिक्षा की अलख जगाना है.

यह भी पढ़ें: Charchit Chehra: 1999 का कारगिल युद्ध हो या 2025 का ऑपरेशन सिंदूर, जितेंद्र मिश्रा कैसे बने हीरो? जानिए राम मंदिर के पहले CEO की कहानी