कानपुर: अपने ही पति के रिसेप्शन में पहुंच गई पहली बीवी! नई दुल्हन, देवरानी सबके बीच जो हुआ वो देख हैरान रह गए मेहमान!

सुषमा पांडेय

27 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 27 2026 1:57 PM)

कानपुर के एक मैरिज लॉन में बिना कानूनी तलाक दूसरी शादी रचा रहे पति के रिसेप्शन में पुलिस लेकर पहली पत्नी अचानक पहुंच हई, फिर जो जमकर हंगामा हुआ देखकर मेहमान रह गए हैरान.

बिना बताए कर रहा था दूसरी शादी, पहुंच गई बीबी
बिना बताए कर रहा था दूसरी शादी, पहुंच गई बीबी
Google CTA

यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपनी ही शादी की खुशियों में डूबे दूल्हे की उस वक्त सिटी-पिट्टी गुम हो गई जब उसके रिसेप्शन (वलीमा) में पुलिस के साथ उसकी पहली पत्नी धमक पड़ी. पहली पत्नी ने सीधे स्टेज पर पहुंचकर दूसरी दुल्हन के सामने ही दूल्हे की पोल खोल दी. महिला ने चिल्लाते हुए कहा- "जानती हो मुझे? मैं इसकी पहली पत्नी हूं... हमारा अभी तलाक नहीं हुआ है!"

Read more!

यह सुनते ही मैरिज लॉन में मौजूद मेहमानों के होश उड़ गए और खुशियों का माहौल हंगामे में बदल गया.

फेसबुक से शुरू हुई थी लव स्टोरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जूही इलाके के रहने वाले इंटीरियर डेकोरेटर आसिफ मोहम्मद की मुलाकात साल 2022 में फेसबुक के जरिए सहाना हसन नाम की युवती से हुई थी. दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और फिर परिजनों की सहमति से दोनों ने लव मैरिज कर ली. शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई.

सहाना का आरोप है कि शादी के करीब दो साल बाद पति आसिफ ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और दहेज प्रताड़ना देने लगा, जिसके चलते उसे अपने मायके लौटना पड़ा. सहाना ने आसिफ के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, वहीं आसिफ ने भी कोर्ट में विदाई की याचिका दाखिल की थी.

पड़ोसी से मिली खबर और फिर...

मामला कोर्ट में चल ही रहा था कि सहाना को आसिफ के एक पड़ोसी के जरिए पता चला कि वह दूसरा निकाह करने जा रहा है. सहाना को सूचना मिली कि 24 तारीख को चकेरी स्थित चौधरी मैरिज लॉन में आसिफ की दूसरी शादी का वलीमा (रिसेप्शन) समारोह रखा गया है. खबर मिलते ही सहाना तुरंत पुलिस के पास पहुंची और पुलिस बल के साथ सीधे मैरिज लॉन पहुंच गई.

पहली पत्नी को देखते ही भागा दूल्हा

जब सहाना मैरिज लॉन पहुंची, तब आसिफ अपनी दूसरी दुल्हन के साथ स्टेज पर बैठा हुआ था. हालांकि, पहली पत्नी को देखते ही दूल्हा आसिफ मौके से खिसक गया. सहाना सीधे स्टेज पर पहुंची, मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगी और दूसरी दुल्हन से कहा कि बिना कानूनी तलाक के यह शादी अवैध है. इस दौरान आसिफ के घरवाले सहाना को हटाने की कोशिश करने लगे, जिससे वहां काफी देर तक धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. सहाना ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर अपने पति और ससुराल वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस का बयान

मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीआरबी को रिसेप्शन स्थल पर दूसरी शादी को लेकर हंगामे की सूचना मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और उन्हें थाने/चौकी लाया गया. पुलिस के मुताबिक, यह दोनों के बीच पुराना पारिवारिक विवाद है. मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण दोनों पक्षों को कानून के तहत आगे की प्रक्रिया अपनाने का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर आंदोलन से लौट रहे छात्र के साथ सत्यम पंडित ने की मारपीट, पीड़ित आयुष ने सामने आकर बता दी पूरी कहानी