Kanpur Shaadi Fraud Case: शादी की पहली रात किसी भी नवविवाहित जोड़े के लिए सपनों और खुशियों की रात मानी जाती है. लेकिन इस दिन कानपुर की एक युवती के साथ जो हुआ उससे युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई. 25 अप्रैल 2025 ये वो तारीख है जिस दिन युवती की शादी हुई. इस दौरान युवती के पिता ने बेटी के विवाह में कोई कमी कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने बेटी के लिए गहनों से लेकर आलीशान होटल तक, हर इंतजाम बढ़िया किया. या यूं कहें कि शादी में अपनी हैसियत से बढ़कर लाखों रुपये खर्च किए. शादी हाेने के बाद युवती अब अपने नए जीवन के सफर के लिए ससुराल पहुंची. लेकिन किसे पता था कि जिसे वह अपना हमसफर मान रही है वाे उससे एक ऐसा सच छुपाए बैठा है जो उसकी पूरी जिंदगी को नरक बना देगा. शादी के 6 महीने बीतने के बाद भी पति उससे दूरी बनाता रहा और तरह तरह के बहाने करता रहा. इसके बाद मामले में जो पता चला उसने सबको हैरान कर दिया. आखिर क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं…
ADVERTISEMENT
पत्नी करती रही इंतजार पति टालता रहा
दरअसल, कानपुर के किशोर नागर की रहने वाली एक लड़की की बीते साल हमीरपुर के रहने वाले एक युवक से हुई शादी हुई. इसके बाद युवती विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची. इस दौरान शादी के चार दिन बीतने के बाद भी पति ने पत्नी से दूर भागता रहा, जबकि पत्नी उसके साथ हसीन पल बिताने का इंतजार करती रही. इसके लिए पत्नी ने पति से कई बार कहा लेकिन वो आनाकानी करके उसकी बात को टालता रहा.
युवती ने पुलिस को बताया कि इसके कुछ समय बाद पति उसे नोएडा ले आया. यहां वो अपने ताऊ के फ्लैट पर रहने लगा. युवती को लगा कि शायद अब उनकी दूरियां मिटेंगी. करीब एक महीना बीत गया लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही.युवती का दावा है कि इस दौरान पति ने एक बार भी शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश नहीं की.
यह पढ़ें: पति काम से गया था बाहर..पीछे से भतीजे के संग फरार हुई चाची, बाराबंकी के इस केस में आया नया मोड!
ससुर को बताई बात तो ये मिला जवाब
दावा है कि इसके बाद युवती को अहसास हुआ कि उसका पति नपुंसक है. ये बात लड़के ने उससे और उसके परिवार से छुपाई है. युवती ने इस बारे में अपने ससुर और ताऊ से बात की. उनकी तरफ से पहले उन्होंने इलाज का झांसा देकर चुप रहने को कहा. उन्होंने प्रलोभन दिया कि वे परिवार का सारा खर्च उठाएंगे, बस वह पत्नी बनकर साथ रहे. उसे कहा गया कि हम बेटे का इलाज करवा देंगे. युवती ने कहा कि इस तरह से मेरी जिंदगी नरक हो गई. वो मेरे सोता भी नहीं था.
बदनाम करने की धमकी और 5 लाख की मांग
युवती ने बताया कि कुछ दिन बाद पति ने उसे धमकी देना शुरू कर दिया कि अगर तुमने ये बात किसी और बताओगी तो मैं तुमको बदनाम कर दूंगा. लड़की ने बताया कि इसे बाद वो आखिरकार मजबूर होकर अपने पिता के घर चली आई. हैरानी की बात ये है कि असलियत सामने आने के बाद भी ससुराल वालों के तेवर कम नहीं हुए. आरोप है कि पति के इलाज के नाम पर युवती से 5 लाख रुपये और मांगे गए. जब उसने विरोध किया तो उसे बदनाम करने की धमकियां दी जाने लगीं. थक हारकर पीड़िता अपने पिता के घर वापस आ गई. युवती का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने धोखे से शादी कर उसका पैसा और जीवन दोनों बर्बाद कर दिया है.
पुलिस ने क्या बताया?
इस मामले में रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर पति, ससुर और ताऊ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम जांच के लिए हमीरपुर भेजी जा रही है.
यह भी पढ़ें: बाराबंकी: फेरे हुए, रस्में पूरी हुईं... लेकिन विदाई से पहले खुल गया दूल्हे का वो राज जिसने मचा दिया हड़कंप
ADVERTISEMENT

