कासगंज में दिल दहला देने वाला मर्डर: 9 बच्चों की मां रीना ने प्रेमी हनीफ संग मिलकर रची खौफनाक साजिश

न्यूज तक डेस्क

• 05:53 PM • 23 Jun 2025

कासगंज में 9 बच्चों की मां ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी. शव ईंट भट्ठे से बरामद हुआ, पुलिस ने पत्नी-प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया.

kasganj-wife-lover-murder-husband-9-children
तस्वीर: यूपी तक.
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक दिल दहला देने वाला मर्डर केस सामने आया है. आरोप है कि 9 बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद वो फरार हो गई. ये सब हुआ पटियाली थाना क्षेत्र के भरगेन गांव में जहां अब सन्नाटा है. इस हत्याकांड ने सनसनी फैला दी है. 

Read more!

यहां एक बंद पड़े ईंट भट्ठे से युवक का शव बरामद हुआ था. युवक मजदूरी करता था. मृतक की पहचान रतिराम नट के रूप में हुई. मृतक कायमगंज का रहने वाला था. मजदूरी करने के लिए वो भरगेन गांव में गया था. 

शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने रतिराम की पत्नी रीना और उसके प्रेमी हनीफ के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस को शक है कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी. 

अवैध संबंधों की ये कहानी चौंकाने वाली 

मामले की जांच में जो सच्चाई सामने आई, वो उसने इलाके में सनसनी फैला दी. बताया जा रहा है कि रतिराम की पत्नी रीना के हनीफ नामक युवक के साथ अवैध संबंध में थी. पति-पत्नी के बीच लंबे समय से मनमुटाव और झगड़े चल रहे थे. इन्हीं मतभेदों के चलते रीना और हनीफ ने हत्या की साजिश रची और एक सुनसान ईंट भट्ठे पर रतिराम को मौत के घाट उतार दिया. 

अपने 9 बच्चों को छोड़ फरार हो गई रीना 

इधर हत्या को अंजाम देने के बाद रीना अपने नौ बच्चों को पीछे छोड़कर फरार हो गई है. घटनास्थल पर एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी राजेश भारती, सीओ पटियाली और फॉरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है. 

पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी रीना और हनीफ की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. फिलहाल जांच में हत्या की पुष्टि हो चुकी है और मामले में अवैध संबंध और पारिवारिक कलह को मुख्य वजह माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 

जयपुर होटल कांड: खिड़की पर नहीं था पर्दा, कपल के प्राइवेट पल हुए वायरल! आप भी ध्यान रखें ये 3 बातें