कुलदीप यादव के रिसेप्शन में जब पहुंचे CM योगी और अखिलेश यादव, ..माहौल ऐसा कि वीडियो हो गया वायरल

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के लखनऊ रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ और सपा चीफ अखिलेश यादव. जानें शाही एंट्री से लेकर खास तोहफों माहौल पर सोशल मीडिया पर होने लगी चर्चा.

NewsTak
तस्वीर: यूपी तक.

सुषमा पांडेय

follow google news

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर और 'चाइनामैन' के नाम से मशहूर कुलदीप यादव अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर चुके हैं. अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लेने के बाद, कुलदीप ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के फाइव स्टार होटल 'द सेंट्रम' में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी दी. इस ग्रैंड इवेंट में खेल जगत से लेकर सियासत के दिग्गज धुरंधरों का जमावड़ा लगा, लेकिन सबकी निगाहें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर टिकी रहीं. 

Read more!

विंटेज कार से शाही एंट्री 

रिसेप्शन की शुरुआत ही बेहद धमाकेदार रही. कुलदीप और उनकी दुल्हनिया वंशिका ने 1960 की विंटेज रोल्स रॉयस कार में सवार होकर एंट्री ली. बताया जा रहा है कि इस खास कार को खासतौर पर दिल्ली से मंगवाया गया था. फूलों की बारिश के बीच जब यह जोड़ा स्टेज की ओर बढ़ा, तो वहां मौजूद मेहमान बस देखते ही रह गए. जहां कुलदीप ब्लैक कलर की ड्रेस में डैशिंग लग रहे थे, वहीं वंशिका खूबसूरत साड़ी में बेहद प्यारी दिख रही थीं. 

जब पहुंचे 'महाराज' और 'टीपू' 

इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी रही. सीएम योगी जैसे ही मंच पर पहुंचे, कुलदीप यादव ने दौड़कर उनके पैर छुए और आशीर्वाद लिया, जबकि वंशिक हाथ जोड़कर नमस्कार करती हैं. सीएम योगी अपने साथ दो खास गिफ्ट हैंपर्स और बुके लेकर आए थे. इस दौरान मंच पर एक छोटा बच्चा भी नजर आया, जिसे सीएम योगी ने बड़े प्यार से चॉकलेट दी और हंसी-मजाक किया. 

अखिलेश यादव के पहुंचते ही बदला माहौल

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पहुंचते ही माहौल पूरी तरह बदल गया. कुलदीप और वंशिका ने उनके भी पैर छूकर आशीर्वाद लिया. अखिलेश ने कुलदीप को गले लगाकर बधाई दी. चर्चा इस बात की भी रही कि अखिलेश यादव ने वंशिका को एक मोटा लिफाफा आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी कयास लगाए जा रहे हैं.

क्रिकेट जगत के दिग्गजों का जमावड़ा

कुलदीप की इस खुशी में शामिल होने के लिए टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अपनी पत्नी के साथ पहुंचे. इसके अलावा शिखर धवन, यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सपा सांसद प्रिया सरोज भी इस जश्न का हिस्सा बने. 

4 चार्टर्ड प्लेन और कड़ी सुरक्षा

शादी के इस जश्न को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई. मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए चार चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया गया था. होटल में वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे. बता दें कि कुलदीप और वंशिका की शादी 14 मार्च को मसूरी में एक निजी समारोह में हुई थी, जिसके बाद लखनऊ में यह ग्रैंड सेलिब्रेशन आयोजित किया गया. 

 

    follow google news