'मेरी पत्नी बीमार है...' कुशीनगर में स्कूल मालिक पर महिला टीचर से गलत मांग करने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल

संतोष सिंह

• 02:33 PM • 03 Oct 2026

कुशीनगर के रवींद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में महिला शिक्षिका से कथित अभद्रता का मामला सामने आया है. घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. शिक्षिका की शिकायत और वीडियो के आधार पर पुलिस ने स्कूल संचालक दिनेश राय को गिरफ्तार किया है.

Kushinagar
Kushinagar
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक प्राइवेट स्कूल के संचालक पर महिला टीचर के साथ अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है. मामला जिले के रवींद्रनगर धूस थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल का बताया जा रहा है. घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है.

Read more!

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि स्कूल संचालक दिनेश राय ने महिला टीचर पर अनैतिक दबाव बनाने की कोशिश की. रिपोर्ट के अनुसार, बातचीत के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी की बीमारी का हवाला देकर टीचर से अनुचित मांग की. वीडियो में टीचर द्वारा इस व्यवहार का विरोध करते हुए भी देखा और सुना जा सकता है.

टीचर ने दर्ज कराया वीडियो साक्ष्य

बताया जा रहा है कि टीचर ने घटना के दौरान खुद ही अपने मोबाइल से बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली थी. जब यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आया तो लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की.

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामला सामने आते ही कुशीनगर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की ओर से मिली शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने तुरंत कदम उठाते हुए आरोपी दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

देखिए हमारी वीडियो रिपोर्ट: