'मॉल पहुंचकर महिला के अंडरगारमेंट्स छुए...', लखीमपुर खीरी में पुलिसवाले की 'शर्मनाक' हरकत, VIDEO वायरल होते ही हुआ एक्शन

लखीमपुर खीरी के एक मॉल में महिला सेक्शन में आपत्तिजनक हरकत करने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. हेड कांस्टेबल का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ख्याति गर्ग ने यह सख्त कार्रवाई की.

lakhimpur kheri
lakhimpur kheri

अभिषेक वर्मा

follow google news

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक शॉपिंग मॉल के अंदर पुलिसकर्मी की आपत्तिजनक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) ख्याति गर्ग ने बड़ी कार्रवाई की है और एक हेड कांस्टेबल समेत पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पढ़ुआ थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल मॉल के अंदर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स सेक्शन में दिखाई दे रहा है. वीडियो में वह महिला कपड़ों को छूते हुए और मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है. पुलिसकर्मी की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद इंटरनेट पर लोगों ने पुलिस के आचरण पर कड़े सवाल उठाए.

ड्यूटी छोड़कर मॉल पहुंचे थे पुलिसकर्मी

जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि ये पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात होने के बजाय मॉल में वक्त बिता रहे थे. 27 अप्रैल 2026 को जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी. इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पढ़ुआ थाने के पांच जवानों को तैनात किया गया था. लेकिन अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय ये पांचों पुलिसकर्मी ड्यूटी स्थल छोड़कर मॉल घूमने चले गए.

एसपी ने लिया एक्शन!

वीडियो वायरल होने और अनुशासनहीनता की पुष्टि होने के बाद, एसपी ख्याति गर्ग ने कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में पांचों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. पुलिस मीडिया सेल ने इस निलंबन की पुष्टि की है. हालांकि, इस संवेदनशील मुद्दे पर अभी तक किसी अधिकारी ने कैमरे के सामने आकर औपचारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं.

    follow google news