लखीमपुर सड़क हादसा: मजदूरी कर लौट रहे थे लोग तभी मैजिक और ट्रक की हो गई आमने-सामने टक्कर, देखें पुलिस ने क्या बताया

Lakhimpur Kheri Accident: लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. मजदूरी कर घर लौट रहे लोगों से भरी टाटा मैजिक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई. कई परिवारों की खुशियां पलभर में उजड़ गईं.

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा 
लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा 

अभिषेक वर्मा

follow google news

Lakhimpur Kheri Truck Accident: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां लखीमपुर बहराइच नेशनल हाईवे 730 एक टाटा मैजिक और ट्रक में आमने सामने टक्कर हो गई. ये इतनी भिडंत इतनी जोरदार थी कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए. घटना सुबह के वक्त हुआ. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार इस भीषण टक्कर 9 लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है.  इस खौफनाक हादसे की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है.

Read more!

मजदूरी कर वापस लौट रहे थे मैजिक सवार लोग

यह घटना ईसानगर थाना क्षेत्र के ऊंच गांव और भरेहटा के बीच की बताई जा रही है. मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया यानी बहराइच की ओर जा रहा था और उसमें करीब 10 यात्री सवार थे. ये सभी लोग लखीमपुर से मजदूरी का काम खत्म करके अपने गांव नानपारा वापस लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से यानी बहराइच की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक को जोरदार टक्कर मार दी. ऐसे में मैजिक में सवार सभी लोग इस भयानक हादसे का शिकार हो गए.

अधिकारियों ने दी मृतकों और घायलों की पूरी संख्या

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी फोर्स के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. सीओ धौरहरा शमशेर सिंह और एसडीएम धौरहरा शशिकांत मणि ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि मैजिक में दस लाेग सवार थे, इसमें 9 की मौत को गई है, जिसमें 7 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं. वहीं एक व्यक्ति घायल है, जिसकाे इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. पुलिस के अनुसार मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा दुख

लखीमपुर खीरी में हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण और बड़े सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जनपद लखीमपुर खीरी में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि स्थानीय प्रशासन को घायलों व पीड़ितों को त्वरित व समुचित सहायता उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

 

यह भी पढ़ें: UP Police: वर्दी पहनकर Reel बनाने वालों की अब खैर नहीं, ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश का सख्त आदेश जारी

    follow google news