Lalitpur Husband Wife Viral Video: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बीच सड़क पर एक हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहाह है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद बाद पति और उसके साथ आए लोगों ने सड़क पर खूब हंगामा किया. बहसबाजी के बाद मामला सीधे हाथापाई जा पहुंचा. पति ने बीच सड़क पर ही पत्नी और उसके प्रेमी की चप्पलों से धुनाई शुरू कर दी. इस दौरान मारपीट और हंगामे को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पोस्ट कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT
पति ने किया 22 किलोमीटर तक पीछा
यह पूरा मामला ललितपुर के जाखलौन इलाके का बताया जा रहा है. यहां रहने वाली एक शादीशुदा महिला ससुराल से चोरी-छिपे अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर भाग रही थी. महिला के भागने की भनक जैसे ही उसके पति और ससुराल वालों को लगी तो उन्होंने तुरंत दोनों की तलाश शुरू कर दी. पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर घर से करीब 22 किलोमीटर दूर तक दोनों का पीछा किया. आखिरकार उन्होंने ललितपुर बस स्टैंड पर जाकर उन्हें पकड़ लिया.
सास ने एक मिनट में बरसाईं पचास चप्पलें
बस स्टैंड पर पकड़े जाने के बाद गुस्से से लाल सास ने आव देखा न ताव और चप्पल निकालकर बहू के साथ भाग रहे प्रेमी की जमकर धुनाई कर दी. सास इसने गुस्से में थी कि उसने एक मिनट में ही बहू के कथित प्रेमी पर चप्पलों की बरसात कर दी. इस बीच अपने प्रेमी को पिटता देख जब पत्नी उसे बचाने के लिए बीच में आई तो सास ज्यादा भड़क गई. सास ने अपने प्रेमी को बचा रही अपनी ही बहू को भी नहीं बख्शा और उसकी भी चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी. बीच सड़क पर सास का यह रौद्र रूप देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए.
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान बस स्टैंड पर तमाशबीनों की भीड़ लगी रही. वहां खड़े कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने के बजाय अपने मोबाइल फोन निकालकर इस पूरी चप्पलबाजी का वीडियो रिकॉर्ड करने लगे. सरेआम हंगामे और मारपीट की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने बीच सड़क पर हो रहे हंगामे को शांत कराया और मारपीट का शिकार हुए प्रेमी जोड़े के साथ-साथ पति पक्ष को भी हिरासत में लिया. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले गई है और मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT


