लखनऊ में सफेद रंग की स्विफ्ट कार चला रहे 12वीं के छात्र ने 6 लोगों को रौंदा, फेयरवेल पार्टी से लौटते हादसा!

Lucknow Road Accident: लखनऊ के बंथरा इलाके में फेयरवेल पार्टी से लौट रहे 12वीं के एक छात्र ने अपनी तेज रफ्तार कार से 6 लोगों को रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में 6 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग घायल हैं.

Lucknow Road Accident
Lucknow Road Accident

संतोष शर्मा

follow google news

Lucknow Road Accident: कानपुर के बाद अब लखनऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां बंथरा थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने तेज रफ्तार कार से छह लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

Read more!

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे बंथरा कस्बे के हनुमान मंदिर के पास हुई है. पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार ने पहले एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी और उसके बाद सड़क किनारे पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया.

स्कूल फेयरवेल से लौट रहा था छात्र

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार 12वीं कक्षा का एक छात्र चला रहा था. बताया जा रहा है कि वह स्कूल की फेयरवेल पार्टी से एक लड़की के साथ लौट रहा था. हादसे के बाद आरोपी छात्र ने लड़की को रास्ते में उतार दिया और कार लेकर मौके से फरार हो गया.

एक मासूम की मौत, 5 घायल

इस हादसे में अरमान (12), अवध बिहारी (42), साधना वर्मा (35), मीना देवी (60) और दीक्षांत पटेल (6) बुरी तरह घायल हो गए. जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां, 6 साल के मासूम दीक्षांत की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बड़े अस्पताल रेफर किया गया था लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके.

पुलिस ने कार की बरामद 

पुलिस ने लड़की से पूछताछ के आधार पर घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली है. फिलहाल आरोपी छात्र की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है. 

 

    follow google news