'15 बच्चे पहले ही दम तोड़ चुके थे...' KGMU में ट्रामा सेंटर के CMS डॉक्टर प्रेम राज सिंह ने बताया अस्पताल पहुंचते ही क्या दिखा

लखनऊ के भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है. हादसे में 15 छात्रों की मौत के बाद मातम पसरा है. इस बीच KGMU ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर प्रेम राज सिंह ने अस्पताल पहुंचे घायलों और मृतकों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिन्होंने हादसे की भयावहता को उजागर कर दिया.

लखनऊ अग्निकांड के बाद  डॉक्टर प्रेम राज सिंह का बयान आया सामने
लखनऊ अग्निकांड के बाद  डॉक्टर प्रेम राज सिंह का बयान आया सामने

संतोष सिंह

follow google news

लखनऊ में हुई भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. मिली जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 छात्रों के मौत की बात सामने आई है. मारने वाले में 12 पुरुष 3 महिलाएं बताए जा रहे हैं. घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीं इस बीच अब लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के प्रेम राज सिंह का मामले में बयान सामने आया है. उन्होंने इस मामले में कई अहम जानकारियां दी है. 

Read more!

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर ने क्या बताया?

इस घटना पर केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर प्रेम राज सिंह ने स्थिति को साफ किया है. डॉक्टर प्रेम राज सिंह ने बताया कि अस्पताल में अभी टोटल 21 से 22 लोग आए हैं. इनमें से 15 लोग ब्रॉड डेड यानी अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे. डॉक्टर ने बताया कि बाकी जो 5 से 6 लोग घायल होकर आए हैं वे एकदम ठीक और स्टेबल स्थिति में हैं. 

2 का इलाज जारी, 5 से 6 बच्चे बिल्कुल स्टेबल

डॉक्टर प्रेम के मुताबिक एक बच्चा आग से बचने के लिए ऊपर से कूदा गया था, उसकी कमर में थोड़ी चोट आई है. डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है. इसके साथ ही घायल बच्चों का सीटी स्कैन और एक्स-रे कराया जा रहा है ताकि यह देखा जा सके कि कहीं कोई फ्रैक्चर वगैरह तो नहीं है. 5 से 6 बच्चे बिल्कुल स्टेबल हैं. वर्तमान में 2 बच्चों का इलाज चल रहा है जिसमें एक लड़की शामिल है. उसके पैर में चोट आई है और वहीं दूसरा बच्चा है जो ऊपर से कूदा था वो है. बाकी 4 बच्चे जो उनके साथ थे वे एकदम स्टेबल हैं और बातचीत कर रहे हैं.

शवों का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई

डॉक्टर प्रेम राज सिंह ने बताया कि जो 15 लोग मृत अवस्था में लाए गए थे उनका पंचनामा करके आगे की कार्रवाई की जा रही है. पंचनामा पूरा होने के बाद शवों को वापस मोर्चरी और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. डॉक्टर ने बताया कि अब तक 15 मृतकों में से 7-8 लोगों के शवों को मोर्चरी भेजा जा चुका है.

अस्पताल प्रशासन मुस्तैद

इस हादसे के बाद अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है. डॉक्टर ने बताया कि अभी तो आगे और मरीज आने की कोई नई सूचना नहीं आई है लेकिन अस्पताल की टीम पूरी तरह से तैयार है. अगर आगे भी कोई घायल अवस्था में अस्पताल आता है तो उसके तुरंत और बेहतर इलाज के लिए सभी डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ मुस्तैद खड़े हैं.

यह भी पढ़ें: '14 तो मैंने गिने हैं...' लखनऊ अग्निकांड पर बोलते हुए रो पड़े ब्रजेश पाठक, देखें VIDEO

    follow google news