Lucknow Fire News: लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि मृतकों की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच थी. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल है. वहीं इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. पीएम ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है.
ADVERTISEMENT
हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ के लिए रवाना हो गए. मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है. साथ ही अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने तथा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.
भावुक हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
वहीं घटना पर बाेलते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भावुक होते हुए कहा कि इन बच्चों की उम्र 16 से 17 साल के बीच थी. उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए बेहद नाजुक और भावुक क्षण है. कुछ बच्चे घायल हुए हैं, उनका इलाज चल रहा है और हम स्वयं उनकी स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं. यह बहुत बड़ी और दुखद घटना है. सरकार ने इसकी उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं. प्रमुख सचिव (गृह) और डीजीपी को मौके पर बुलाया गया है. उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि घटना के कारणों की गहन जांच की जाए और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
उन्होंने कहा कि ''राहत एवं बचाव कार्य के दौरान कई बच्चों को बाहर निकाला गया. मैंने स्वयं 14 शव देखे हैं. यह दृश्य बेहद पीड़ादायक और भावुक कर देने वाला था. हमारे बच्चे हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं. इतनी कम उम्र के बच्चों को इस तरह खो देना पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है. मुख्यमंत्री जी को जब घटना की पूरी जानकारी दी गई तो वे भी भावुक हो गए. उनकी आंखों में आंसू आ गए. जिस तरह से यह हादसा हुआ है, उसने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है. छोटे-छोटे बच्चों की मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है."
पीएम मोदी ने जताया दुख
इस ममाले में पीएम मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में हुई मौतों से बहुत दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। बचाव कार्य चल रहा है और अधिकारी हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं''. इकसे साथ ही पीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है. वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए की घोषण की है.
यह भी पढ़ें: '14 तो मैंने गिने हैं...' लखनऊ अग्निकांड पर बोलते हुए रो पड़े ब्रजेश पाठक, देखें VIDEO
ADVERTISEMENT


