उत्तर प्रदेश के लखनऊ से प्यार के जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक जिसका असली नाम नफीस खान है, उस पर आरोप है कि उसने खुद को राजू बताया और एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और फिर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा. लेकिन जैसे ही लड़की को सब समझ में आया उसने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पूरे इलाके में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. फिलहाल इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़िता की बहन थाने को सस्पेंड कराने और सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कह रही है. आइए विस्तार से जानते हैं इस सनसनीखेज मामले की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
नफीस पर लगे गंभीर आरोप
मामला लखनऊ के जानकीपुरम इलाके से सामने आया है. पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि नफीस खान ने राजू बनकर पहले युवती के साथ दोस्ती की. धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हुई और नफीस ने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया. इसी दौरान 21 फरवरी को नफीस खान युवती को लेकर अपने साथ कहीं चला गया. घरवालों के ढूंढने पर युवती कहीं नहीं मिली तो उन्होंने जानकीपुरम में शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और 22 फरवरी को लड़की को बरामद किया गया और उसे परिजनों को सौंप दिया गया. लेकिन नफीस और युवती इसके बाद भी लगातार संपर्क में रहें और परिजनों का कहना है कि नफीस उसे बहलता-फुसलाता रहा और उसे अपने जाल में फंसाए रखा. इसी बीच 6 मार्च को आरोपी फिर से युवती को अपने साथ लेकर चला गया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा.
पीड़िता ने जीजा से मांगी मदद
बताया जा रहा है कि आरोपी नफीस की हरकतों से परेशान होकर युवती ने अपने जीजा को फोन कर उनसे मदद मांगी. पीड़िता ने अपने जीजा से धर्म परिवर्तन वाली बात कही जिसके बाद परिवार में काफी घबराहट और टेंशन का माहौल देखने को मिला.
परिजनों ने देर रात किया हंगामा
इसी बीच आरोपी के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं होने की वजह से पीड़िता के घर वाले रविवार देर रात थाने पहुंचे. परिजन मांग कर रहे थे कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. लेकिन मामले में कोई सुनवाई नहीं होता देख उन्होंने बजरंग दल और आरएसएस के कार्यकर्ताओं के साथ देर रात थाने के बाहर प्रदर्शन किया और जमकर बवाल काटा. इसी बवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है वायरल वीडियो में जो लड़की दिख रही है वह पीड़िता की बहन है.
केस दर्ज हुआ लेकिन परिवार को मिली धमकियां
थाने के बाहर देर रात हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आई और उन्होंने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी. हालांकि परिजनों का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी उनके परिवार को आरोपी नफीस और उसके साथी जान से मारने की धमकियां दे रहे है और साथ ही युवती को भी डरा-धमका रहे है. इस मामले में DCP नॉर्थ जोन गोपाल चौधरी ने बताया है कि महिला की तरफ से मामला दर्ज कर लिया है और जांच हो रही ताकि आगे की कार्रवाई की जा सकें.
ADVERTISEMENT

