UP Board 12Th Topper: प्रयागराज की महक ने यूपी बोर्ड 12वीं में टॉप कर सबको चौंकाया, हैरान कर देगी मार्कशीट

न्यूज तक

25 Apr 2025 (अपडेटेड: Apr 25 2025 1:33 PM)

UP Board 12th Result 2025: UPMSP ने यूपी बोर्ड ने 12वीं (UP Board Results 2025 Class 12th OUT) का रिजल्ट जारी कर दिया है. इंटरमीडिएट में प्रयागराज की महक जायसवाल ने यूपी टॉप किया है. उनकी मार्कशीट हैरान करने वाली है.

यूपी बोर्ड में महक ने मचाया तहलका, टॉपर बन सबको चौंकाया.
यूपी बोर्ड में महक ने मचाया तहलका, टॉपर बन सबको चौंकाया.
Google CTA

UP Board 12th Result 2025: UPMSP ने यूपी बोर्ड ने 12वीं (UP Board Results 2025 Class 12th OUT) का रिजल्ट जारी कर दिया है. इंटरमीडिएट में प्रयागराज की महक जायसवाल ने यूपी टॉप किया है. उनकी मार्कशीट हैरान करने वाली है. महक के 500 में 486 नंबर आए हैं. वह सिर्फ 14 नंबर कम रह गए, वरना वह 100 फीसदी नंबर लेकर आते. महक ने बॉयोलॉजी में 99 नंबर लाकर रिकॉर्ड बना दिया है. उनके हर सब्जेक्ट में डिस्टिंक्शन नंबर आए हैं.

Read more!

12वीं में प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है. वह प्रयागराज जिले के बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज की छात्रा हैं. उन्हें 97.2 फीसदी नंबर मिले हैं. वहीं, जालौन के यश प्रताप सिंह ने 10वीं में टॉप किया है. उन्हें 97.83 अंक मिले हैं. बता दें कि इस बार 10वीं में 90.11% और 12वीं में 81.15% छात्र पास हुए हैं.

महक को किस सब्जेक्ट में कितने नंबर मिले...

हिंदी- 95
इंग्लिश- 95
फिजिक्स- 99
केमिस्ट्री- 98
बॉयलोजी- 99

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें मार्कशीट का हार्ड कॉपी अपने संबंधित स्कूलों से ही मिलेगी. बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अपने नंबरों से जो छात्र संतुष्ट नहीं होंगे. 

यूपी बोर्ड की परीक्षा कब हुई थी?

इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी माह में शुरू हुई थी. इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं एक साथ एक ही दिन शुरू हुई थीं. यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थी.