14 साल के लड़के पर फिदा हुई 4 बच्चों की मां, इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार पहुंचा थाने...फिर पता चली पूरी कहानी

Instagram Love Story: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 40 साल की 4 बच्चों की मां को 14 साल के लड़के से प्यार हो गया. महिला ने नाबालिग से शादी का दावा करते हुए थाने में शिकायत तक दे दी. जानिए सोशल मीडिया से शुरू हुई इस अजीब प्रेम कहानी की पूरी सच्चाई, पुलिस ने क्या कहा और आखिर कैसे मामला शांत हुआ.

Maharajganj Viral News
Maharajganj Viral News

अमितेश त्रिपाठी

follow google news

कहते है ना इंसान के सिर पर जब प्यार का भूत सवार होता है, तब उसके सामने सब धुंधला हो जाता है और सिर्फ वह उसी को देखता है जिसे चाहता है. कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से सामने आया है जहां इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे की रील्स लाइक करते-करते शुरू हुई बातचीत एक ऐसी कहानी में बदल गई, जिसे जान अब सभी हैरान है.

Read more!

दरअसल 40 साल की एक महिला जिसके 4 बच्चे भी है, वह एक महज 14 साल को इस कद्र दिल दे बैठी है कि उसे पाने के लिए थाने तक पहुंच गई. हैरान करने वाली बात यह है कि जिस लड़के को उसने प्रेमी बताया, वह उसके बड़े बेटे से भी 5 साल छोटा है. फिलहाल इस मामले को लेकर इलाके में चर्चाएं तेज है. विस्तार से जानिए इस अजीबो-गरीब प्रेम कहानी की पूरी दास्तां.

इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्यार की कहानी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली है. कुछ समय पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उसकी एक लड़के से मुलाकात हुई. बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे के रील्स को लाइक करते थे, जिसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत बढ़ते चली गई और पता ही नहीं चला कि दोनों एक-दूसरे से इमोशनली कनेक्ट हो गए. महिला को इस कद्र दिल बैठी की उसने दावा किया कि दोनों ने शादी तक कर ली है. हालांकि अपने दावे को सच साबित करने के लिए उसने कोई आधिकारिक दस्तावेज नहीं पेश किए.

4 बच्चों की मां निकली महिला

इस पूरे मामले में और हैरानी वाली बात तब हुई जब महिला की उम्र और पारिवारिक स्थिति की जानकारी पता चली. बताया जा रहा है कि महिला का उम्र 40 साल है और वह पहले से शादीशुदा है. यहीं नहीं महिला के 4 बच्चे भी है और उसका बड़ा बेटा प्रेमी से 5 साल बड़ बताया जा रहा है. जैसे ही मामला लोगों के बीच पहुंचा, इलाके में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई. लोगों की तरह-तरह के रिएक्शन सामने आने लगे.

चेन्नई में रहता है लड़का

बताया जा रहा है कि, जिस लड़के को महिला दिल दे बैठी थी, वह चेन्नई में अपने पिता के साथ रहता है. सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ी, हालांकि लड़के ने बाद में दूरी बनानी शुरू कर दी. इसके बाद ही महिला ने आरोप लगाया कि लड़के ने उससे शादी कर लिया और फिर छोड़ दिया है. हालांकि मामला नाबालिग से जुड़ा था इसलिए पुलिस ने सावधानी से बातचीत शुरू की और दोनों पक्षों को बुलाकर मामले में समझाने की कोशिश की.

समझाइश के बाद शांत हुआ विवाद

महिला ने नौतनवा थाने में इस मामले को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था. अब नौतनवा थानाध्यक्ष बसंत सिंह ने बताया है कि महिला ने पहले तो प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन बाद में उसने खुद कहा कि वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती है. पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों को समझाने के बाद मामला शांत हो गया है और दोनों पक्ष भविष्य में एक-दूसरे से संपर्क नहीं रखेंगे. फिलहाल इलाके में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

UP: सुहागरात पर दुल्हन ने कर दिया बड़ा कांड... इधर सोता रह गया बेखबर दूल्हा, फिर अगले दिन पूरा परिवार पीटने लगा सिर!

    follow google news