Farsa Wale Baba Death Reason: उत्तर प्रदेश के मथुरा में गौ रक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की हत्या के मामले में हर पल नए अपडेट सामने आ रहे हैं. घटना के बाद से ही इलाके का माहौल गरमाया हुआ है. स्थानीय लोग और उनके समर्थक बाबा आरोपियों को कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं. मामले में पुलिस पहले ही बड़ा खुलासा कर चुकी है. इस बीच अब मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश का बयान भी सामने आया है. बाबा ही हत्या को लेकर उन्होंने कई चौंकाने वाली बातें बाताई है.
ADVERTISEMENT
डीएम ने बताया कि मथुरा के हरियाणा बॉर्डर स्थित कोटवन क्षेत्र में प्रसिद्ध गौ सेवक संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की मृत्यु हो गई. डीएम ने बताया कि अचानक हुई बाबा कि मौत से गुस्साए लोगों ने कानून व्यवस्था को प्रभावित किया था, लेकिन प्रशासन और पुलिस ने स्थानीय जनता के साथ बातचीत कर स्थिति को संभाल लिया है. उन्होने कहा कि अब बाबा के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
जानें कैसे हुआ था हादसा?
इसके साथ ही प्रशासन ने उन सभी खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें बाबा की हत्या की आशंका जताई जा रही थी. डीएम का कहना है कि 21 मार्च की सुबह विजिबिलिटी बिल्कुल जीरो थी. बाबा ने एक नागालैंड नंबर के कंटेनर को जांच के लिए रुकवाया था, जिसमें सिर्फ साबुन और परचून का सामान लोड किया हुआ था. इसी बीच पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने बाबा को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाबा की जान गई, वहीं टक्कर मारने वाले ट्रक का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आगरा रेफर किया गया है. पुलिस को इस पूरी घटना का एक वीडियो भी मिला है.
अब सरकार संभालेगी बाबा की गौशाला
बाबा के जाने के बाद उनके आश्रम और निजी गौशाला में रह रहे सैकड़ों गौवंशों के भविष्य को लेकर चिंता जताई जा रही थी. इस पर प्रशासन ने बड़ी घोषणा की है कि इन गायों की रक्षा करना अब सरकार का दायित्व है. खंड विकास अधिकारी को तत्काल गौशाला का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं. एसडीएम को भी इसकी निगरानी सौंपी गई है.
पथराव करने वाले 10 लोग हिरासत में
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश ने कहा कि घटना के बाद उपजे तनाव के दौरान कुछ बाहरी तत्वों और उपद्रवियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की और पुलिस पर पथराव किया. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि वीडियोग्राफी के आधार पर दोषियों की पहचान की जाएगी. हालांकि, यह भी भरोसा दिलाया गया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे भावनाओं में बहकर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें.
यह भी पढ़ें: मथुरा में फरसा वाले बाबा की जिस ट्रक से हुई मौत, पुलिस को उसके अंदर ये सब मिला, देखें वीडियो
ADVERTISEMENT


