मथुरा में बीच सड़क पर चीख-चीख कर लड़की ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, फिर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Mathura Viral Video Girl: मथुरा में सड़क पर चीखती युवती का वीडियो वायरल, दुष्कर्म के गंभीर आरोप से मचा हड़कंप. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया. जानिए क्या है पूरा मामला, संपत्ति विवाद का कनेक्शन और मेडिकल रिपोर्ट से क्या खुलासा हो सकता है.

Mathura Viral Video
Mathura Viral Video

मदन गोपाल

follow google news

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवती सड़क पर बदहवास हालत में चीखते-चिल्लाते हुए खुद के साथ दुष्कर्म होने का आरोप लगा रही है. मामला थाना जैत इलाके के छटीकरा रोड का है, जहां पीड़िता की गुहार और वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Read more!

सड़क पर चीखती रही पीड़िता, न्याय की लगाई गुहार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है और मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में इस घटना का शिकार हुई. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती सड़क के बीचों-बीच खड़ी होकर रो रही है और वहां से गुजरने वाले लोगों के सामने खुद के साथ हुई दरिंदगी का जिक्र कर रही है. उसने सीधे तौर पर प्रकाश शर्मा नाम के व्यक्ति पर दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती की इस हालत को देखकर वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई.

मकान और लाखों के लोन से जुड़ा है विवाद

पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस पूरे मामले के पीछे एक गहरा संपत्ति विवाद भी सामने आ रहा है. सीओ पीपी सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी प्रकाश शर्मा और पीड़िता की मां के बीच पिछले कुछ समय से मकान और पैसों के लेन-देन को लेकर अनबन चल रही थी. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़िता की मां को एक मकान दानपात्र के जरिए दिया था, जिस पर करीब 15 लाख रुपये का लोन बकाया था. इस लोन में से अब तक केवल 5 लाख रुपये ही चुकाए गए थे, जबकि बाकी के 10 लाख रुपये को लेकर दोनों पक्षों के बीच लगातार झगड़ा चल रहा था.

पुलिस की कार्रवाई और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना जैत पुलिस ने तत्काल आरोपी प्रकाश शर्मा को हिरासत में ले लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह मामला वाकई दुष्कर्म का है या फिर मकान और लोन के विवाद के चलते बदले की भावना से ये आरोप लगाए गए हैं. फिलहाल पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी.

    follow google news