पति-पत्नी में हो रहा था झगड़ा तभी बीच में आ गया साल, फिर हो गया ये बड़ा कांड, मेरठ की ये घटना जानकर दिल दहल जाएगा

मेरठ के लोहिया नगर में घरेलू विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया, जहां एक शख्स को जलाने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगा है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. गंभीर रूप से झुलसा पीड़ित अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

meerut news
meerut news

उस्मान चौधरी

follow google news

Meerut  Husband Wife Fight: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति-पत्नी के विवाद ने अचानक खौफनाक मोड़ ले लिया. दोनों के बीच चल रहा तनाव उस वक्त चरम पर पहुंच गया जब घर साले की एंट्री हो गई. इस दौरान खूब बहसबाजी हुई. इस बीच अंदर से आग की लपटें उठने लगी. इसके बाद  मौके पर चीख-पुकार मच गई. आनन फानन में घटनास्थल पर मौजूद लाेगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद से इलके में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं गंभीर रूप से झुलसे शहजाद जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. मामले में अब पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मामला मेरठ के लोहिया नगर का है. यहां न्यू इस्लाम नगर निवासी 35 वर्षीय शहजाद की पत्नी के निधन के बाद उसने दूसरी शादी नारहड़ा की आबिद से की। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच सब कुछ ठीक चला. दोनों को एक बेटा भी हुआ, जिसकी उम्र 4 साल है. जैसे जैसे समय बीत तो दोनों के बीच विवाद होने लगा. मामला दोनों के घरवालों तक पहुंच गया. इसके बाद विवाद सुलझाने के लिए कई बार पंचायत भी बुलाई गई. ताजा घटनाक्रम के अनुसार आबिदा अपने मायके गई थी. इस बीच वो  शुक्रवार को लाैट आई. लेकिन इसके बाद से फिर एक बार दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा. बताया जा रहा है कि शहजाद टाइल और पत्थर लगाने का काम करता है.

घटना वाले दिन ये हुआ

आरोप है कि इसी बीच शहजाद के ससुराल पक्ष यानी आबिदा के मायके वाले घर आ गए, लेकिन मामूली बातचीत के बाद वापस लौट गए। इसके बाद शाम को एक बार फिर शहजाद का साला आदिल और लालू दोबारा घर पहुंचे इसी दौरान आदिल की शहजाद से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी. आरोप है कि इसी दौरान सालों ने जीजा शहजाद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इस दौरान शहजाद की चीख पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई. इसके बाद घटना में गंभीर रूप से झुलसे शहजाद को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच आरोपी मौका देखकर फरार हो गया.

पुलिस ने क्या बताया

मामले की जानकारी देते हुए मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि देर शाम थाना लोहिया नगर पुलिस को आबिद नामक व्यक्ति ने चौकी पर आया था. उसने बताया कि उसकी बहन के साथ उसका पति मारपीट करता है. इसी दौरान शिकायतकर्ता की बहन भी मौके पर पहुंची और उसने बताया कि उसके पति शहजाद ने खुद को आग लगा ली है. स्थाआसपास के लोगों की मदद से शहजाद को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार, उसे करीब 20 से 30 प्रतिशत तक जलने की चोटें आई हैं.  पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है कि आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगाई गई. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Saharanpur: मदरसे में मासूम पर 'थर्ड डिग्री टॉर्चर'! मौलाना की बेरहमी देख कांप जाएगी रूह, वीडियो वायरल

    follow google news