मेरठ में डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाला आरोपी यमन कंसल गिरफ्तार, 5 मिनट की देरी पर हुआ था बवाल

उस्मान चौधरी

17 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 17 2026 11:30 AM)

Meerut Delivery Boy Attack News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में महज 5 मिनट डिलीवरी लेट होने पर डिलीवरी बॉय अमित से मारपीट और बदसलूकी करने वाले आरोपी यमन कंसल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 14 अगस्त की रात गंगा हाइट्स सोसाइटी में हुए इस विवाद के बाद आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गया था.

मेरठ में डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाला यमन कंसल गिरफ्तार
मेरठ में डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाला यमन कंसल गिरफ्तार
Google CTA

Meerut Delivery Boy Attack Yaman Kansal Arrested: उत्तर प्रदेश के मेरठ में महज 5 मिनट डिलीवरी लेट होने पर डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट करने के आरोपी यमन कंसल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामला भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित गंगा हाइट्स अपार्टमेंट का है. आरोप है कि यहां एक कपल ने डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट, गाली-गलौज और बदसलूकी की. पीड़ित डिलीवरी बॉय का आरोप है कि उसे घर के अंदर ले जाकर पीटा गया और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और डिलीवरी बॉयज के विरोध के बाद मेरठ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी यमन कंसल को गिरफ्तार कर लिया.

Read more!

14 अगस्त की रात का पूरा घटनाक्रम

मामला 14 अगस्त 2026 की रात का है. करीब 9:30 बजे इंस्टेंट डिलीवरी ऐप का काम करने वाला डिलीवरी बॉय अमित (निवासी गंगानगर, मेरठ) एक ऑर्डर लेकर यमन कंसल के घर पहुंचा था. ट्रैफिक या अन्य कारणों से डिलीवरी में महज 5 मिनट की देरी हो गई थी. इसी बात पर आरोपी यमन कंसल भड़क गया और उसने अमित के साथ घर के बाहर ही बदतमीजी शुरू कर दी.

"घर के अंदर बुलाकर मारा, फोन छीना और दी धमकी"

पीड़ित डिलीवरी बॉय अमित ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए रोजाना शाम को दो से तीन घंटे पार्ट टाइम डिलीवरी का काम करता है. अमित के मुताबिक, 5 मिनट लेट होने पर कस्टमर ने उसके साथ गाली-गलौज की. जब उसने विरोध किया तो आरोपी की पत्नी के इशारे पर उसे घर के अंदर खींच लिया गया.

अमित का आरोप है:

  • घर के अंदर उसे बुरी तरह से पीटा गया
  • उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया और पैसे छीनने की कोशिश की गई
  • आरोपी ने धमकी दी कि वह अपनी पत्नी से छेड़छाड़ का झूठा केस दर्ज करवा देगा
  • उसे इलाके में दोबारा दिखने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई

डिलीवरी बॉयज का प्रदर्शन और पुलिस की बड़ी कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही मेरठ के स्थानीय डिलीवरी बॉयज में भारी आक्रोश फैल गया. 15 अगस्त को साथियों ने काम बंद कर हड़ताल (Strike) कर दी और पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. 15 अगस्त को अमित की लिखित तहरीर पर भावनपुर थाने में आरोपी यमन कंसल के खिलाफ आईपीसी/बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया.

मामला दर्ज होने के बाद जब पुलिस दबिश देने पहुंची तो आरोपी कपल अपने घर पर ताला लगाकर फरार हो चुका था. हालांकि, पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर 34 वर्षीय आरोपी यमन कंसल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी को नियम अनुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: मेरठ: घर में खींचकर पीटा, फोन छीना और दी धमकी... डिलीवरी बॉय के साथ कपल ने क्या-क्या किया? खुद सामने आकर सुनाई आपबीती