मेरठ की सड़कों पर ऑटो में गांजा लेकर घूम रही थीं शबनम-रुखसाना, फिर जो हुआ...पता चली ये कहानी

Meerut crime news: मेरठ में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटो में घूम रहीं दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है. शबनम और रुखसाना के पास से 4.5 किलो गांजा बरामद हुआ. NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है. जानिए कैसे खुला यह पूरा मामला.

Meerut drug case
Meerut drug case

उस्मान चौधरी

follow google news

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है. लोहिया नगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ऑटो को रोका, जिसमें सवार दो महिलाओं के पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ. पुलिस की इस मुस्तैदी ने मेरठ की सड़कों पर बेखौफ घूम रही महिला तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.

Read more!

संदिग्ध ऑटो की तलाशी में खुला राज

मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को एक ऑटो संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिसे रुकवाकर तलाशी ली गई. ऑटो में दो महिलाएं शबनम और रुखसाना सवार थीं. जब महिला पुलिसकर्मियों ने उनके पास मौजूद बैग की तलाशी ली, तो उसमें करीब 4.5 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ.

पीपल खेड़ा की रहने वाली हैं दोनों महिला तस्कर

गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान शबनम (पत्नी जावेद) और उसकी सहयोगी रुखसाना के रूप में हुई है. पूछताछ में सामने आया कि दोनों महिलाएं लोहिया नगर क्षेत्र के पीपल खेड़ा गांव की रहने वाली हैं. वे ऑटो का इस्तेमाल एक सुरक्षित कवर के तौर पर कर रही थीं ताकि किसी को शक न हो और वे आसानी से नशीले पदार्थों की तस्करी कर सकें.

NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, पुलिस खंगाल रही नेटवर्क

पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में ले लिया है और दोनों महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है. पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि यह गांजा कहां से लाया गया था और मेरठ में इसे किसे सप्लाई किया जाना था. पुलिस को शक है कि इस तस्करी के पीछे एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अपराध और नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है. ऐसी स्पॉट चेकिंग और संदिग्धों पर नजर रखने का अभियान भविष्य में और भी तेज किया जाएगा.

यहां देखें वीडियो

शराब, साजिश और कत्ल! देवरिया में पप्पू यादव की हत्या का खुलासा, अखिलेश यादव ने भेजा जांच दल

    follow google news