मेरठ में प्रेमिका के साथ कमरे में था पति, पत्नी ने पहुंचकर काटा बवाल तो बोला- ये काम प्यार से निपट सकता है

न्यूज तक डेस्क

05 Jun 2025 (अपडेटेड: Jun 6 2025 9:15 AM)

मेरठ में पत्नी ने पति को प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा. वीडियो वायरल हो गया. इधर मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जानें पूरा मामला.

Meerut news, Viral video Meerut, पत्नी ने पकड़ा पति, लिव इन रिलेशन, प्रेमिका संग पति, हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी प्रेमिका लड़ाई, Muslim husband
तस्वीर: यूपी तक.
Google CTA

यूपी के मेरठ में एक हाई वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. मामला थाना नौचंदी क्षेत्र के फूलबाग कॉलोनी का है, जहां एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद जो हंगामा हुआ, वो पूरी कॉलोनी में चर्चा का विषय बन गया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.

Read more!

पत्नी ने पति का किया पीछा, मौके पर मच गया हंगामा 

सूत्रों के मुताबिक, पति पिछले तीन महीनों से एक दूसरी युवती के साथ किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. जैसे ही पत्नी को इसकी भनक लगी, उसने पीछा कर पति के ठिकाने पर छापा मारा.

वहां पति और प्रेमिका को एक साथ देखकर पत्नी आगबबूला हो गई और प्रेमिका से हाथापाई शुरू कर दी. कॉलोनीवासी भी इस ड्रामे को देखने के लिए जुट गए.

पति ने कहा- अब किसी को नहीं रखूंगा 

पत्नी सायमा ने बताया कि उसकी 2016 में लव मैरिज हुई थी और उसके दो बेटियां (8 और 4 साल) हैं. उसने आरोप लगाया कि पति पिछले तीन साल से एक अलग समुदाय की लड़की के साथ रिश्ते में है और अब उसी के साथ रह रहा है.

महिला का कहना है कि पति हमेशा प्रेमिका को छोड़ने की बात करता था, लेकिन अब पूरी तरह से उसके साथ रहने लगा है. उसने आरोप लगाया कि प्रेमिका ने उसके साथ मारपीट भी की है. सायमा ने इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. 

पुलिस का बयान: वीडियो संज्ञान में लिया गया, जांच जारी 

इस मामले पर सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि नौचंदी थाना क्षेत्र में का एक वीडियो प्रकाश में आया है. जिसमें कुछ मारपीट हो रही है ,जहां एक ही परिवार के लोग लग रहा है झगड़ रहे हैं ,इसको संज्ञान में लेकर इसकी जांच की जा रही है ,आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. 

देखें वीडियो 

इनपुट: उस्मान चौधरी

यह भी पढ़ें: 

अयोध्या: बुर्का पहनकर पहुंची आलमीन, बोली- श्रीराम ने बुलाया है, गाया ऐसा गीत कि हर कोई देखता रह गया