उत्तर प्रदेश के मेरठ में महिला सब-इंस्पेक्टर(SI) को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. महिला SI पर आरोप है कि उन्होंने विभागीय सोशल मीडिया नीति का उल्लंघन किया है, जिसके बाद ही यह कार्रवाई की गई है. महिला SI का नाम अनु बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले में हर पहलु की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि मेरठ पुलिस लाइंस में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर अनु सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है. वह अक्सर जिम वर्कआउट, फिटनेस टिप्स और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े वीडियोज शेयर करती थी. उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी उत्तर प्रदेश पुलिस की SI लिखा हुआ है. लेकिन, हाल में ही उनके एक वीडियो पर QR कोड दिखा था, जिसके बाद सवाल उठने लगा था.
SSP ने किया महिला SI को सस्पेंड
वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंचा. मामले की गंभीरता को देखते हुए मेरठ SSP अविनाश पांडे ने रविवार को SI अनु को सस्पेंड कर दिया. हालांकि पुलिस ने यह भी साफ कर दिया है कि महिला SI का वर्दी में कोई भी वीडियो नहीं है. साथ ही पुलिस ने वायरल वीडियो को लेकर जांच का दायरा बढ़ा दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े तथ्यों की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है. साइबर सेल वीडियो से संबंधित तकनीकी पहलुओं और सोशल मीडिया पर उसके प्रसार की भी जांच करेगा.
विभागीय सोशल मीडिया पॉलिसी के कारण हुई कार्रवाई
मेरठ एससी(क्राइम) अविनाश कुमार ने बताया है कि, महिला SI का जो वीडियो वायरल हुआ है वो आपत्तिजनक है. साथ ही यह विभागीय सोशल मीडिया पॉलिसी का भी उल्लंघन है, जिसकी वजह से कार्रवाई की गई है और उन्हें सस्पेंड कर दिया है. वहीं पूरे मामले की विभागीय जांच के लिए CO कार्यालय की सौम्या सिंह को सौंपी गई है. सौम्या सिंह मामले से जुड़े तथ्यों, विभागीय नियमों और सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन की जांच करेंगी.
पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.
मेरठ में डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाला आरोपी यमन कंसल गिरफ्तार, 5 मिनट की देरी पर हुआ था बवाल
ADVERTISEMENT


