Meerut murder case: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां के लिसाड़ी गेट इलाके में एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी पति ने अपनी प्रेमिका के साथ रहने के लिए इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया और वारदात के बाद घंटों तक आंसू बहाने का नाटक करता रहा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT
खून से लथपथ मिला था शव
घटना शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे मजीद नगर की है. यहां रहने वाली कौसर नाम की महिला का शव उसके कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला. कौसर की गर्दन पर किसी धारदार हथियार से गहरे घाव थे. जिस वक्त यह वारदात हुई, घर में उसकी तीन छोटी बेटियां भी मौजूद थीं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
बेटी को सिखाया झूठ बोलना
शुरुआत में आरोपी पति साकिब ने इसे लूट के दौरान हुई हत्या का रंग देने की कोशिश की. उसने अपनी मासूम बेटी को भी यह सिखा दिया था कि पुलिस को बताना कि घर में चोर घुसे थे. साकिब मौके पर रोने का ढोंग करता रहा, लेकिन पुलिस को उसके बयानों में विरोधाभास नजर आया. जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सब सच उगल दिया.
अवैध संबंधों के चलते रची साजिश
जांच में पता चला कि साकिब का किसी दूसरी महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसकी पत्नी कौसर इसका विरोध करती थी. इसी विरोध के कारण साकिब ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया. उसने रात के वक्त पेपर कटर से पत्नी का गला रेत दिया. पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल पेपर कटर भी बरामद कर लिया है.एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी को अक्सर प्रताड़ित करता था.
ADVERTISEMENT


