'विनायक भैया कहोगे तो ज्यादा आनंद होगा', मेरठ के नए SP ने ऐसे जीत लिया प्रदर्शनकारियों का दिल

Meerut News: मेरठ के सेंट्रल मार्केट में सीलिंग के विरोध में 7 दिनों से धरना जारी है. नए एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने प्रदर्शनकारियों से 'भैया' बनकर संवाद किया और अफवाहों से बचने की अपील की. इस दौरान एक कांग्रेस नेत्री को हिरासत में लिए जाने पर पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी बहस हुई.

meerut
meerut

उस्मान चौधरी

follow google news

Meerut Central Market Protest: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सेंट्रल मार्केट क्षेत्र में सीलिंग की कार्रवाई को लेकर बीते एक सप्ताह से तनाव बना हुआ है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई इस कार्रवाई के विरोध में स्थानीय व्यापारी और महिलाएं धरने पर बैठे हैं. गुरुवार को इस प्रदर्शन के बीच एक अलग नजारा देखने को मिला. जब जिले के नए एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले खुद प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे. इस दौरान उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. 

Read more!

"विनायक भैया कहेंगे तो अच्छा लगेगा"

धरना स्थल पर महिलाओं और बुजुर्गों को संबोधित करते हुए एसपी सिटी ने अपना परिचय कुछ अलग ही अंदाज में दिया. उन्होंने कहा, "मेरा नाम विनायक है और आप मुझे 'विनायक भैया' कहेंगे तो मुझे ज्यादा खुशी होगी."

उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए है. उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी बाहरी व्यक्ति के बहकावे में न आएं और न ही किसी अफवाह पर ध्यान दें. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी समस्या या जानकारी के लिए सीधे पुलिस से संपर्क करें.

कांग्रेस नेत्री को हिरासत में लेने पर हंगामा

शांतिपूर्ण वार्ता के बीच माहौल तब गरमा गया जब पुलिस ने धरना स्थल से एक महिला कांग्रेस नेता को हिरासत में ले लिया. इस कार्रवाई का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया. मौके पर मौजूद थानेदार और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस और नोकझोंक हुई. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शन को जबरन दबाने की कोशिश कर रही है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 9 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ के 859 आवासीय भूखंडों (Residential Plots) में चल रही कमर्शियल एक्टिविटी को अवैध करार दिया था. कोर्ट ने इन संपत्तियों में 'सेटबैक' छोड़ने के आदेश दिए हैं, जिसका पालन कराने के लिए प्रशासन सीलिंग की तैयारी में है. इसी के विरोध में पिछले 7 दिनों से स्थानीय निवासी और व्यापारी परिवारों सहित धरने पर बैठे हैं. कई घरों के बाहर 'पलायन' के पोस्टर भी नजर आ रहे हैं.

    follow google news