आगरा: 8 साल की बच्ची की हत्या कर आटे के कनस्तर पर शव रखने वाला दरिंदा सुनील एनकाउंट में ढेर

Agra News: आगरा में 8 साल की मासूम बच्ची की गला रेतकर हत्या करने वाले 25 हजारी इनामी आरोपी सुनील को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया है. इस जवाबी कार्रवाई में एक दरोगा भी घायल हुए हैं, जबकि हत्यारे के पास से अवैध हथियार और एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है.

बच्ची की हत्या करने वाले का पुलिस ने किया एनकाउंटर.(Photo: Arvind Sharma/ITG)
बच्ची की हत्या करने वाले का पुलिस ने किया एनकाउंटर.(Photo: Arvind Sharma/ITG)

नितिन उपाध्याय

follow google news

ताजनगरी को झकझोर देने वाले 8 साल की मासूम बच्ची के हत्याकांड में पुलिस ने फाइनल सेटलमेंट कर दिया है. जिस बेरहम कातिल ने मासूम की गला रेतकर हत्या की और लाश को आटे के ड्रम में छिपा दिया था वह आखिरकार पुलिस की गोली का शिकार बन गया. शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात हुए इस एनकाउंटर में मुख्य आरोपी सुनील ढेर हो गया जबकि एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हुए हैं.

Read more!

आटे के ड्रम में मिली थी मासूम की लाश

यह रूह कंपा देने वाली वारदात 24 मार्च 2026 को ताजगंज इलाके में शुरू हुई थी. घर के बाहर खेल रही 8 साल की बच्ची अचानक लापता हो गई. परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तलाश शुरू की लेकिन अगले ही दिन जो सच सामने आया उसने हर किसी का दिल दहला दिया. बच्ची का शव उसी मकान में किराए पर रहने वाले सुनील के कमरे में आटे के एक ड्रम के अंदर मिला. दरिंदे ने मासूम का गला काटकर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था.

12 टीमें और 25 हजार का इनाम

वारदात के बाद से ही पूरे आगरा में भारी गुस्सा था. पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर आरोपी सुनील की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमें लगाई गई थीं और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस लगातार दबिश दे रही थी लेकिन सुनील अपनी लोकेशन बदल रहा था.

बमरौली कटारा में आधी रात को एनकाउंटर

27 और 28 मार्च की आधी रात को पुलिस को पक्की सूचना मिली कि सुनील बमरौली कटारा इलाके में छिपा है. जैसे ही पुलिस की घेराबंदी शुरू हुई, खुद को फंसता देख सुनील ने सरेंडर करने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी. इस गोलीबारी में एक उप निरीक्षक (दरोगा) घायल हो गए. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मौके से क्या-क्या मिला?

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक, 315 बोर का तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस उपायुक्त (नगर) सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी ने पुलिस टीम पर जान लेने की नीयत से हमला किया था, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई.

शहर में इस खबर के बाद लोग राहत महसूस कर रहे हैं. मासूम के साथ हुई इस दरिंदगी के बाद हर कोई कातिल के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहा था, जिसका अंत अब पुलिस की फाइलों में 'मुठभेड़' के साथ दर्ज हो गया है.

ये भी पढ़ें: UP Panchayat Election: विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव? ओपी राजभर के बयान से मची खलबली

    follow google news