पवन की मौत का दिल दहलाने वाला खुलासा, मुरादाबाद में भतीजे इसे इश्क में आंचल ने करंट से मिटाया मांग कर सिंदूर !

मुरादाबाद में एक महिला ने पति को 3 घंटे तक करंट से तड़पाया और जहर देकर बेरहमी से मार डाला. हत्या को खुद की जान लेने का रूप देने की नाकाम कोशिश करने वाले इन चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मुरादाबाद से आया हैरान करने वाला मामला
मुरादाबाद से आया हैरान करने वाला मामला

जगत गौतम

follow google news

Moradabad Husband Murder Case:  6 साल पहले जब आंचल ने पवन का हाथ थामा होगा उस वक्त शायद ही किसी ने सोचा होगा कि शादी के इस पवित्र रिश्ते का एक दिन इतना खौफनाक अंत होने वाला है. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के ढक्का इलाके में रहने वाली आंचल अपने ही भतीजे के प्यार में इतनी पागल हो गई कि उसने अपने पति की जान ले ली. आंचल का एक 3 साल का बच्चा भी है फिर भी इतना बड़ा कदम उठाने के पहले आंचल ने एक बार भी नहीं सोचा कि उसकी इस कदम के कारण बच्चे के सर से पिता का साया उठ जाएगा.

Read more!

इतना ही नहीं इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं. पति को रास्ते से हटाने के इस खेल में आंचल ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ साथ अपनी बहन और उसके बॉयफ्रेंड की भी मदद ली थी. फिलहाल पुलिस ने इन चारों आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच दिया है. 

3 घंटे तक दिया करंट, फिर पिलाया जहर

वारदात की इनसाइड स्टोरी इतनी भयानक है कि किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. आरोपियों ने मृतक पवन को पहले बंधक बनाया और फिर उसकी बेरहमी से पिटाई की. इसके बाद भी जब उनका दिल नहीं भरा तो उन्होंने पवन को बिजली के जोरदार करंट दिए. तड़पते-तड़पते जब पवन की हालत बिगड़ने लगी, तो आरोपियों ने उसे जबरन जहर पिला दिया ताकि पूरी घटना आत्महत्या लगे. 

करीब 3 घंटे तक पवन जिंदगी और मौत के बीच तड़पता रहा और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया. मौत के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने और कहानी गढ़ने के लिए पवन के शव को सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया और पड़ोसियों के सामने नाटक करने लगे कि उसने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है और सीढ़ियों से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है.

6 साल की शादी, 3 साल की बेटी और अवैध संबंध

पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि पवन की शादी 6 साल पहले आंचल नाम की महिला से हुई थी. दोनों की एक 3 साल की मासूम बेटी भी है. सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन इसी बीच आंचल के अपने ही भतीजे अंकित के साथ अवैध संबंध बन गए. पवन को जब अपनी पत्नी के इस काले सच की भनक लगी, तो घर में आए दिन कलेश और विवाद होने लगा. रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर और अपने प्यार के बीच से पति को हटाने के लिए आंचल ने एक खौफनाक स्क्रिप्ट तैयार की. इस साजिश में उसने अपनी बहन शिखा और शिखा के बॉयफ्रेंड अजय को भी शामिल कर लिया.

4 दिन पहले से चल रही थी तैयारी

यह कोई अचानक हुआ मर्डर नहीं था, बल्कि इसके लिए पूरी प्लानिंग की गई थी. वारदात से 4 दिन पहले ही आंचल की बहन शिखा उसके घर आकर डट गई थी ताकि सही मौका मिलते ही काम तमाम किया जा सके. वारदात वाले दिन जब पवन ने जहर पीने का विरोध किया, तो चारों ने मिलकर उसे रस्सियों से बांधा, पीटा और करंट के झटके दिए.

इस मामले में एक और दर्दनाक पहलू यह है कि पवन को अपनी मौत का अंदेशा पहले से था. परिजनों के मुताबिक, करीब 3 महीने पहले ही पवन ने अपनी बहन को फोन करके कहा था कि उसकी जान को खतरा है, लेकिन उस वक्त परिवार ने इसे पति-पत्नी का आम झगड़ा समझकर टाल दिया था.

मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिम ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मझोला थाने में हत्या की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. मुख्य आरोपी पत्नी आंचल, उसका प्रेमी अंकित, बहन शिखा और अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोर्ट में पेशी के बाद चारों को जेल भेज दिया गया है और पुलिस मामले में सख्त कानूनी पैरवी कर रही है.

ये भी पढ़ें: Jaunpur: हाईवे पर दूल्हे की गोली मारकर हत्या करने वाला ईनामी शूटर रवि यादव एनकाउंटर में ढेर, 1 लाख का था इनाम

    follow google news