मुरादाबाद में बहन हिमशिखा को 40 बार चाकू गोदकर मां को खौफनाक सरप्राइज देने वाले हार्दिक की ये कहानी पता चली

मुरादाबाद के मझोला में भाई हार्दिक ने अपनी जुड़वा बहन हिमशिखा की चाकू गोदकर हत्या कर दी और मां को गंभीर रूप से घायल किया. जानें उनके इंस्टाग्राम वीडियो, प्रेम कहानी और ब्रेकअप के पीछे का खौफनाक सच.

NewsTak
तस्वीर: आरोपी हार्दिक के इस्टाग्राम से वीडियो से स्क्रीनग्रैब.

जगत गौतम

follow google news

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र की बुद्धि विहार कॉलोनी ज भी लोग शॉक्ड हैं. उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि जो भाई-बहन एक दूसरे से इतना प्यार करते थे..सोशल मीडिया और Reels में उनकी जबरदस्त बॉन्डिंग दिखती थी उनके बीच ऐसा क्या हआ था. होली के बाद भाई हार्दिक ने खून की होली क्यों खेली. जिस जुड़वा बहन को वो काफी प्यार करता था...उसका केयर करता था उसके जिस्म में 40 बार चाकू क्यों गोदा. मां को भी 6 बार चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाला हार्दिक अभी सलाखों के पीछे है. हार्दिक के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सबका ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो को उसकी बहन हिमशिखा ने भी शेयर किया है. 

Read more!

ये वीडियो नए साल पर यानी 2 जनवरी को अपलोड किया गया है. इस वीडियो में हार्दिक और हिमशिखा 26 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद अपने ननिहल पहुंचे हैं. ननिहाल में छत पर वे अपने नाना से बात करते हुए वीडियो बना रहे हैं. हार्दिक अपने नाना से पूछता है-क्या रिलीजन मैटर करता है किसी रिलेशनशिप में?...फिर उसकी बहन मुस्कुराकर नाना से पूछती है...रिलीजन कोई भी हो..? मोहम्मडन भी...? 

हार्दिक के प्यार और ब्रेकअप की क्या है कहानी?  

इस वीडियो को हार्दिक के उस कहानी से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें उसे एक मुस्लिम युवती से प्यार हुआ था,लेकिन किसी कारण दोनों का ब्रेकअप हो गया. इस ब्रेकअप के बाद हार्दिक डिप्रेशन में आ गया था. बताया जा रहा है कि हार्दिक इस ब्रेकअप के लिए अपनी बहन हिमशिखा और मां नीलिमा को जिम्मेदार मानता था. वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही हार्दिक अपने नान से कहता है कि रिलीजन से फर्क नहीं पड़ता है न...ये तो पुरानी बातें हैं...तो बहन हिमशिखा कहती है..रिलीजन कोई भी हो...मोहम्मडन भी. 

बताया जा रहा है कि हार्दिक को पुणे की रहने वाली एक लड़की से इंस्टाग्राम पर अफेयर हुआ. फिर दोनों बातें करने लगे. हार्दिक को वो बहुत पसंद थी और वो उससे शादी करना चाहता था, पर कुछ महीने पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया. 

गूगल की जॉब छोड़ यूट्यूबर बन गया हार्दिक 

हार्दिक गूगल में काम करता था. वहां से जॉब छोड़ी और यूट्यूबर बन गया. वो कंपनी में वर्किंग कल्चर और अपने या बहन के अनुभव को भी सोशल मीडिया पर साझा करता था. 25 दिसंबर को उसने एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि उसकी बहन जिस कंपनी में काम करती थी उसका वर्क कल्चर अच्छा नहीं था. उसने उस कंपनी को छोड़ दिया और नई कंपनी ज्वॉइन कर लिया. इसी बीच हिमशिखा उस वीडियो में आती है और बताती है कि जिस कंपनी में उसे नई जॉब मिली है वहां से एक हफ्ते की छुट्‌टी भी मिल गई है. दोनों ने बताया कि वे पूरी फैमिली के साथ चंडीगढ़ जा रहे हैं. मदर भी जॉब करती हैं वो भी साथ में जा रही हैं. इस वीडियो में दोनों काफी खुश दिख रहे हैं. 

उस दिन हार्दिक के घर में क्या हुआ था?  

हार्दिक और उसकी जुड़वा बहन हिमशिखा दोनों गुरुग्राम में रहते थे. होली की छुट्‌टी पर दोनों घर आए थे. हंसी-खुशी होली मनाई. शुक्रवार यानी 6 मार्च को दोनों वापस जाने वाले थे. गुरुवार को मां नीलिमा अपने दफ्तर चली गईं. घर में हार्दिक और हिमशिखा ही थे. ध्यान देने वाली बात है कि नीलिमा एक कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम करती हैं. 

मां के दफ्तर जाकर हार्दिक बोला- घर चलो सरप्राइज देना है 

हार्दिक मां के दफ्तर गया और वहां उनसे बोला कि घर चलो एक सरप्राइज देना है. जब नीलिमा घर पहुंची तो फर्श पर खूब फैला हुआ था. कमरे में पहुंची तो कंबल में बेटी लिपटी पड़ी थी. खून से लथपथ थी. वे कुछ समझ पातीं इससे पहले हार्दिक ने मां पर भी चाकू से वार कर दिया. मां को 6 बार चाकू मारा और घर से बाहर भागा. कार में सवार होकर फरार हो गया. नीलिमा चीखने लगीं. 

पड़ोसी आए और एंबुलेंस बुलाया. पुलिस को कॉल किया. मां और बेटी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने हिमशिखा को मृत घोषित कर दिया. मां नीलिमा की हालत गंभीर बनी हुई थी. हालांकि वे अब खतरे से बाहर बताई जा रही हैं. इधर पुलिस ने हार्दिक को गिरफ्तार कर लिया है. 

डॉक्टर भी देखकर सहम गए 

इधर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी देखकर सहम गए. हिमशिखा की बॉडी पर 40 बार चाकू से वार किया गया था. सवाल ये है कि बहन के प्रति इतना गुस्सा कि किचर के चाकू से हार्दिक ने 40 वार किए. मां तक को नहीं छोड़ा. भीतर ही भीतर उसके मन में क्या पल रहा था?

मैनपुरी में हाई-वोल्टेज ड्रामा: भीलवाड़ा से प्रेमी के लिए भागकर आई लड़की, थाने के बाहर से ही जबरन खींच ले गए परिजन! देखें वीडियो
 

    follow google news