मुजफ्फरनगर: पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार पलटने के बाद लगी आग, 6 लोगों की जलकर मौत, मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

संदीप सैनी

• 04:17 PM • 09 Nov 2026

Muzaffarnagar Car Accident Fire News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पानीपत-खटीमा स्टेट हाईवे पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर रॉन्ग साइड पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक अग्निकांड में कार में सवार सभी 6 लोगों की जलने से मौत हो गई.

  मुजफ्फरनगर में हाईवे पर भयंकर हादसे में 6 लोगों की मौत
  मुजफ्फरनगर में हाईवे पर भयंकर हादसे में 6 लोगों की मौत
Google CTA

Muzaffarnagar Car Accident Fire News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. यहां पानीपत-खटीमा स्टेट हाईवे पर पानीपत से हरिद्वार जा रहे कुछ लोग भीषण हादसे का शिकार हो गए. हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. इस घटना में सभी 6 लोगों की मौत हो गई. जानें आखिर कैसे हुआ यह हादसा और क्या रहा पूरा घटनाक्रम, जानिए इस रिपोर्ट में.

Read more!

जानें कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा सोमवार की सुबह करीब 5 बजे मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पानीपत-खटीमा स्टेट हाईवे पर हुआ. हरियाणा के पानीपत से एक औरा (Aura) कार में सवार होकर कुछ लोग हरिद्वार की तरफ जा रहे थे. जब कार जगाड़ी टोल के पास बने फ्लाईओवर के ऊपर पहुंची, तो तेज रफ्तार के कारण वह अनियंत्रित हो गई और पहले डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार उछलकर रॉन्ग साइड पर जा पलटी. कार के पलटते ही उसमें भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कार के भीतर मौजूद सभी छह लोग अंदर ही बुरी तरह फंस गए और चाहकर भी बाहर नहीं निकल सके.

सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड

घटना की सूचना मिलते ही तितावी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. राहत टीमों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और कार के भीतर बुरी तरह झुलस चुके सभी छह लोगों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, शरीर बहुत अधिक जल जाने (Severe Burns) के कारण अस्पताल पहुंचते-पहुंचते सभी छह लोगों की सांसे थम चुकी थीं.

सबसे बड़ा दर्दनाक पहलू यह है कि कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी है, जिसके कारण मृतकों की पहचान करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है. मुजफ्फरनगर पुलिस की कई टीमें अब मृतकों की शिनाख्त करने के लिए युद्ध स्तर पर जुट गई हैं ताकि उनके परिजनों तक इस दुखद सूचना को पहुंचाया जा सके और आगे की वैधानिक कार्रवाई पूरी की जा सके.

यह भी पढ़ें: Neela Drum Kand : पति की हत्या के मामले में मिली फांसी की सजा, अब जेल में दीपावली की तैयारी कर रही मुस्कान, जानें क्या काम मिला