'साहब! मर जाऊंगा लेकिन ऐसा...', पुलिस मुठभेड़ में गोली लगते ही गुहार लगाने लगा शाहरूख, पता चली धर्मांतरण वाली पूरी कहानी!

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में नाबालिग लड़की को भगाने और जबरन धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी शाहरुख गिरफ्तार. मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद आरोपी पुलिस से गिड़गिड़ाने लगा. जानिए पूरी घटना, लड़की के बयान, पुलिस कार्रवाई और सीओ राजू कुमार साव का खुलासा.

Muzaffarnagar News
Muzaffarnagar News

संदीप सैनी

follow google news

Muzaffarnagar Crime News:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा रखा है. जिले के नई मंडी कोतवाली इलाके में एक नाबालिग लड़की को वहां रह रहे युवक ने पहले बहलाया-फुसलाया और फिर उसे भगा ले गया. लेकिन पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने कुछ ही घंटों में उसे दबोच लिया और इस दौरान उसके पैर में गोली भी लगी. जैसे ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया, वह उनसे गुहार लगाते हुए कहने लगा कि, 'साहब! मर जाऊंगा लेकिन अब ऐसा नहीं करूंगा'. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.

Read more!

परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत!

मामला मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र से सामने आया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे एक परिवार थाने पहुंचा और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई की उनकी भतीजी को गांव के ही एक युवक मोनू उर्फ शाहरुख ने बहला-फुसलाकर भगा लिया है. परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने नाबालिग लड़की को फंसाने के लिए अपनी पहचान छिपाई और बातों में फंसाकर उसे 12 मई को सुबह 4 बजे घर से भगा ले गया. साथ ही शाहरुख अब नाबालिग लड़की पर जबरन शादी का दबाव बनाने आरोप भी लगाया.

2 घंटे में ही नाबालिग की हुई बरामदी

शिकायत मिलने के बाद ही प्रशासन हरकत में आ गई. चूंकि मामला नाबालिग लड़की से जुड़ा हुआ था, पुलिस ने अपहरण समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी. कई टीमों का गठन लड़की की तलाश शुरू हुई और महज दो घंटे में ही नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया.

लड़की ने खोली पोल

जब पुलिस ने नाबालिग लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि शाहरुख ने उसे पहले बातों में फंसाया और फिर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. लेकिन जैसे ही उसे पता चला की शिकायत दर्ज हो गई है तो वह घबरा गया. और डर की वजह से उसने लड़की को भोपा पुल के पास छोड़ दिया और फरार होने की कोशिश करने लगा. नाबालिग लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश तेज कर दी.

मुठभेड़ में शाहरुख के पैर में लगी गोली

पुलिस ने शाहरुख को पकड़ने के लिए इलाके में घेराबंदी की और चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की आरोपी सहावली गांव के पास कच्चे रास्ते पर कहीं छिपा हुआ है और भागने की फिराक में है. इनपुट के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो शाहरुख बौखला गया. शाहरुख ने पुलिस टीम को देखते ही उनपर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे की वहां अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभाला और जवाबी कार्रवाई में शाहरुख के पैर में एक गोली लगी, जिससे वह वहीं पर गिर गया. फिर पुलिस ने दबोच लिया.

पुलिस से लगाया गुहार

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को काफी दर्द हो रहा था और वह हाथ जोड़कर पुलिस से गिड़गिड़ा रहा था. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, आरोपी बार-बार कह रहा था कि, साहब! मर जाऊंगा लेकिन अब ऐसा नहीं करूंगा. पुलिस को मौके से एक 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, एक खोखा और कुछ नकदी मिले है. 

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी शाहरुख मजदूरी का काम करता था, इसी दौरान वह नाबालिग के संपर्क में आया. फिर धीरे-धीरे अपने प्यार में फंसाया और उसे लेकर भागने की फिराक में था. फिलहाल आरोपी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

सीओ राजू कुमार ने दी ये जानकारी

मामले को लेकर सीओ राजू कुमार साव ने बताया कि परिजनों ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और दो घंटे में ही लड़की को बरामद कर लिया गया. लड़की ने पूछताछ में धर्मांतरण और जबरन शादी करने की बातें बताई. सीओ ने आगे बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और जांच में जो कुछ भी सामने आएगा उसके हिसाब से आगे कार्रवाई की जाएगी.

    follow google news