'ससुर ने मेरे नग्न शरीर पर राख मली...', कानपुर में सराफा कारोबारी की बहू के आरोपों पर पति ने दिया पहला रिएक्शन, कही ये सब बात

कानपुर में एक महिला ने ससुराल पर तंत्र-मंत्र के नाम पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है. महिला का दावा है कि उसे निर्वस्त्र कर पूजा कराई गई और राख लगाई गई. अब पति ने आरोपों को गलत बताया है, जबकि पुलिस जांच की बात कह रही है.

kanpur
kanpur

रंजय सिंह

follow google news

कानपुर से पिछले कई दिनों से एक मामला काफी चर्चाओं में है, जहां एक कारोबारी परिवार की बहू ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का आरोप है कि पहली पूजा के नाम पर सास ने परिवार के सामने उसे निर्वस्त्र कर पूजा करने को मजबूर किया. विरोध करने पर ससुर ने उसे कमरे में बंद कर दिया और उसके शरीर पर राख लगाई गई.अब इन आरोपों पर पीड़िता के पति का पहला रिएक्शन सामने आया है. 

Read more!

'AI के युग में ऐसी बातें मुमकिन नहीं'

इन गंभीर आरोपों पर जब आरोपी पति से संपर्क किया गया, तो उन्होंने इन्हें पूरी तरह निराधार बताया. पति का कहना है कि आज हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में जी रहे हैं, ऐसे समय में इस तरह की पुरानी और दकियानूसी प्रथाओं की बात करना गले नहीं उतरता. हालांकि, उन्होंने कैमरे पर अधिक बोलने से मना कर दिया और कहा कि वे जल्द ही मीडिया के सामने अपना पक्ष रखेंगे.

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के अनुसार, करीब 5 करोड़ रुपये खर्च कर उसकी शादी इस रसूखदार परिवार में हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद जब वह घर पहुंची, तो ससुराल वालों ने उसे निर्वस्त्र होकर पूजा करने के लिए मजबूर किया. महिला का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया, तो उसके ससुर ने उसे एक कमरे में कैद कर दिया और उसके शरीर पर राख का लेप लगाया गया. पीड़िता ने बताया कि इस अपमानजनक घटना के बाद वह मानसिक तौर पर टूट गई और गहरे अवसाद (डिप्रेशन) में चली गई.

पुलिस पर भी उठे सवाल

पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि प्रभावशाली परिवार होने के कारण पुलिस ढिलाई बरत रही है. FIR दर्ज होने के कई दिन बाद भी पुलिस पूछताछ के लिए मौके पर नहीं पहुंची. पीड़िता का यह भी दावा है कि ससुराल पक्ष अपने ऊंचे संपर्कों का हवाला देकर कार्रवाई को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है.

वहीं, इस मामले में ACP कोतवाली आशुतोष सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता का बयान लिया जा चुका है और सबूत जुटाए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही ससुराल पक्ष को नोटिस भेजकर पूछताछ की जाएगी और जांच निष्पक्ष तरीके से होगी.

    follow google news