नोएडा के हाई-प्रोफाइल DLF मॉल में बीती रात अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद वहां चल रहे फिल्म 'धुरंधर 2' के शो को बीच में ही बंद करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, फिल्म का फर्स्ट हाफ खत्म होने के बाद इंटरवल हुआ, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी सेकंड हाफ शुरू नहीं हो सका.
ADVERTISEMENT
तकनीकी खराबी बनी वजह
मॉल के सिनेमा हॉल में मौजूद दर्शकों का आरोप है कि उन्हें काफी देर तक बिना किसी ठोस जानकारी के इंतजार कराया गया. जब शो शुरू नहीं हुआ, तो दर्शकों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने मॉल परिसर में नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया. देखते ही देखते हंगामे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे.
पुलिस ने शांत कराया मामला
स्थिति को बिगड़ता देख तुरंत थाना सेक्टर-20 पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मॉल प्रबंधन और दर्शकों के बीच बीच-बचाव किया. पुलिस ने बताया कि प्रोजेक्टर या सिस्टम में आई किसी गंभीर तकनीकी खराबी के चलते फिल्म का प्रसारण आगे मुमकिन नहीं था.
पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और उन्हें घर वापस भेजा. फिलहाल मॉल में स्थिति सामान्य है और शांति व्यवस्था कायम है. पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है.
देखिए वायरल वीडियो
ADVERTISEMENT


